{"_id":"670fde0e1ac79fda3905719b","slug":"aurangabad-hardcore-naxalite-tapeshwar-bhuiyan-wanted-in-more-than-half-a-dozen-cases-arrested-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: आधा दर्जन से अधिक मामलों में वांछित हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, 11 साल से थी तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: आधा दर्जन से अधिक मामलों में वांछित हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, 11 साल से थी तलाश
Wed, 16 Oct 2024 09:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 16 Oct 2024 09:09 PM IST
सार
Aurangabad News: औरंगाबाद में आधा दर्जन से अधिक मामलों में वांछित हार्डकोर नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को इसकी 11 साल से तलाश थी। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हार्डकोर नक्सली तपेश्वर भुईयां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के अति नक्सल प्रभावित औरंगाबाद जिले में मोस्ट वांटेड माओवादियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस ने 11 साल से वांछित एक हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया है। औरंगाबाद के कासमा थाना पुलिस ने उसे माओवादियों चाल्हो जोन में चाल्हों पहाड़ की तलहट्टी में स्थित जगरुप बिगहा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली नक्सली तपेश्वर भुईयां उर्फ कपिल भुईयां कासमा थाना के दुग्गुल टोले जगरुप बिगहा का निवासी है।
विज्ञापन
ऐसे हुई गिरफ्तारी
औरंगाबाद सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ)-2 अमित कुमार ने बुधवार की शाम मदनपुर में प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस की टीम हार्डकोर नक्सली तपेश्वर भुईयां उर्फ कपिल भुईयां को गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयासरत थी। इस बीच कासमा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह अपने गांव जगरूप बिगहा के पास देखा गया है। तत्काल इसकी जानकारी कासमा थानाध्यक्ष ने औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल को दी। सूचना मिलते ही एसपी ने कासमा थानाध्यक्ष को एक विशेष टीम गठित कर फौरन छापामारी करने का निर्देश दिया। निर्देश मिलते ही कासमा थाना अध्यक्ष इमरान आलम के नेतृत्व में छापामारी के लिए एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने फौरन मौके पर जाकर छापामारी की और हार्डकोर नक्सली को धर दबोचा।
विज्ञापन
आधा दर्जन से अधिक मामलों में था वांछित
उन्होंने बताया कि हार्डकोर नक्सली कपिल भुईयां कासमा थानाक्षेत्र के दुग्गुल टोले जगरुप बिगहा के रहने वाला है। वह आधा दर्जन से अधिक नक्सली कांडों में शामिल रहा है। उस पर कासमा थाना में कांड संख्या-14/14, 22/90, खुदवां थाना में कांड संख्या 12/13, 47/13, सलैया थाना में कांड संख्या 10/14, 34/14 और मदनपुर थाना में कांड संख्या 40/2000 दर्ज है। इन मामलों में संलिप्तता को लेकर पुलिस उसे सरगर्मी से तलाश रही थी।
विज्ञापन
पुलिस की टीम में ये रहे शामिल
पुलिस की छापामारी टीम में कासमा थानाध्यक्ष इमरान आलम, कासमा थाना के एसआई राजीव कुमार, ललन प्रसाद यादव, एएसआई अरुण कुमार सिंह, पीटीसी उपेंद्र महतों, सिपाही मनीष कुमार, राज निगम कुमार, गोविंद सिंह कुशवाहा, दिवाकर ठाकुर, उपेंद्र कुमार, गुड्डू कुमार और ओमप्रकाश पासवान शामिल रहे।