फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   arwal kasturba gandhi school principal accused students forced labor video viral

Bihar: पढ़ाई के नाम पर बच्चियों से मसाज और बर्तन धुलवाने का आरोप, वीडियो हुआ वायरल

Mon, 01 Sep 2025 01:52 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अरवल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अरवल Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 01 Sep 2025 01:52 PM IST
सार

अरवल जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें छात्राओं ने प्रिंसिपल विनीता कुमारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
 

विज्ञापन
arwal kasturba gandhi school principal accused students forced labor video viral
प्रिंसिपल पर छात्राओं से निजी काम कराने का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के अरवल जिले से कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्राएं अपनी प्रिंसिपल विनीता कुमारी को तेल मालिश और मेहंदी लगाते हुए दिखा रही हैं। छात्राओं का आरोप है कि प्रिंसिपल उनसे जबरन निजी काम करवाती हैं और पढ़ाई लिखाई पर कोई ध्यान नहीं देतीं।
विज्ञापन


छात्राओं ने आरोप लगाया है कि उनसे तेल मालिश, कपड़ा धोने, बर्तन साफ करने, खाना बनाने और यहां तक कि बाल रंगने तक का काम करवाया जाता है। उनका कहना है कि विद्यालय में पढ़ाई ठप पड़ी है और प्रिंसिपल अक्सर कक्षा छोड़कर छात्रावास चली जाती हैं। कुछ छात्राओं ने यह भी कहा कि डर और शोषण के कारण कई बच्चियों ने विद्यालय छोड़ दिया है, जबकि अन्य के परिजन उन्हें घर बुलाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


छात्राओं के परिजनों ने इस मामले की शिकायत जिला शिक्षा पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर की है और वीडियो भी प्रमाण के तौर पर संलग्न किया है। वहीं, प्रिंसिपल विनीता कुमारी ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि विद्यालय की छवि खराब करने के लिए यह षड्यंत्र रचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कैमूर में आसमानी कहर! आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत, पांच घायल

संभाग पदाधिकारी अंजू कुमारी ने बताया कि इस संबंध में शिकायत मिली है और मामले की जांच कराई जाएगी। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि हमारी मीडिया इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती, लेकिन इस घटना ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की स्थिति और बालिकाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed