{"_id":"6603ea921a4d7d5d460fee92","slug":"an-uncontrolled-truck-loaded-with-cement-crushed-a-young-man-walking-on-foot-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gaya News: सीमेंट लदे अनियंत्रित ट्रक ने पैदल जा रहे युवक को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gaya News: सीमेंट लदे अनियंत्रित ट्रक ने पैदल जा रहे युवक को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
Wed, 27 Mar 2024 03:14 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:14 PM IST
सार
Gaya News: गुरुआ थाना क्षेत्र के भरौंधा बाजार के निकट बुधवार को सड़क पर पैदल जा रहे एक व्यक्ति को सीमेंट लदे अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। घटना के बाद व्यक्ति के मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रक ने पैदल जा रहे युवक को कुचला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। यहां पैदल जा रहे एक व्यक्ति को सीमेंट लदे अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल भेज दिया। उसके बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ विभिन्न मामला दर्ज कर गिरफ्तारी में जुट गई। गुरुआ थाना की पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के भरौंधा बाजार के समीप सड़क से गणेश ठाकुर का शव को बरामद किया है। जिसे पोस्टमास्टम के गया भेजा गया है।
विज्ञापन
हादसे की सूचना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को गुरुआ थाना क्षेत्र के देवरिया गांव के रहने वाले गणेश ठाकुर सड़क किनारे पैदल जा रहा था, तभी माहापुर के ओर से चली आ रही सीमेंट लदे अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने किया मामला दर्ज
हादसे में उक्त व्यक्ति का दर्दनाक मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बाजार में मौके पर रहे लोगों ने भाग रहे ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया। उसके बाद स्थानीय थाना की पुलिस को को सौप दिया। वहीं पुलिस हादसे की जांच कर ट्रक ड्राइवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन