फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   A guest who had come to attend the housewarming was shot by miscreants

Bihar News: गृहप्रवेश में शिरकत करने आये एक मेहमान को बदमाशों ने मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 07 Mar 2024 05:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 07 Mar 2024 05:37 PM IST
सार

Bihar News: जहानाबाद में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। हालत यह है कि दिन प्रतिदिन अपराधिक घटनाओं में वृद्धि हो रही है, जिससे आम लोग भय एवं दहशत में जिंदगी जी रहे हैं। गृहप्रवेश में शिरकत करने आये एक मेहमान को कार सवार अपराधियों ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन
A guest who had come to attend the housewarming was shot by miscreants
मेहमान को बदमाशों ने मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मामला परस बिगहा थाना क्षेत्र के बेलदारी बिगहा गांव का है। घटना के बाद गांव में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। आनन फानन में परिजन घायल युवक को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। घायल व्यक्ति काको थाना के लोदीपुर गांव निवासी विजय पासवान है।

विज्ञापन


गोली टच करते हुए पार कर गई
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गांव के मुख्य सड़क पर एक्सीडेंट हो गया। इसी दौरान ग्रामीण मौके पर पहुंचे थे, तभी कार सवार अपराधियों ने फायरिंग कर दी। जिससे विजय पासवान के सिर में गोली टच करते हुए पार कर गई। घटना के बाद अपराधी कार लेकर भाग गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed