फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya: policemen beaten by villagers who went to solve the dispute of boy girl affair

गया: प्रेमी युगल के भागने से मचा हंगामा, बीच में आई पुलिस की जमकर पिटाई, तीन पुलिसकर्मी घायल 

Wed, 13 Apr 2022 10:02 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: Amit Mandal Updated Wed, 13 Apr 2022 10:02 PM IST
सार

12 अप्रैल की शाम पुलिस को सूचना मिली कि लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के घर पर ताला जड़ दिया है। इसके बाद ही पुलिस यहां पहुंची थी। 

विज्ञापन
Gaya: policemen beaten by villagers who went to solve the dispute of boy girl affair
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

बिहार के गया में लड़के-लड़की के प्यार में पुलिस की जमकर पिटाई हो गई। बुधवार को विवाद सुलझाने गई थाने पर लड़की पक्ष वालों ने जानलेवा हमला कर दिया जिसमें जिसमें एसआई और दो जवान घायल हो गए। आक्रोशित गांव वालों ने पुलिस जीप को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।  

विज्ञापन


9 अप्रैल को गुरुआ थाना से 20 किलोमीटर दूर बनिया गांव से प्रेमी युगल भाग गए थे। वह ट्रेन से दिल्ली की ओर जा रहे थे। रास्ते में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर टिकट निरीक्षक ने दोनों को पकड़ लिया और दोनों के परिवार को फोन कर सूचना दे दी। लड़का पक्ष का परिवार पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन पहले पहुंचा और दोनों को छुड़ा लिया। परिवार वालों ने लड़के (22) को भगा दिया। वहीं, लड़की (20) को अपने साथ बनिया गांव लेकर आ गए और उसके परिवार को सौंप दिया।  
विज्ञापन


युवती के घरवाले लड़के पक्ष के खिलाफ केस करने गुरुआ थाने गए। उनका आरोप है कि पुलिस ने उन्हें बैरंग लौटा दिया। हालांकि, गुरुआ थाने का कहना है कि लड़की पक्ष ने केस नहीं करने की बात कहकर गांव वापस चले गए थे। 12 अप्रैल की शाम पुलिस को सूचना मिली कि लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के घर पर ताला जड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो वह मामले को सुलझाने के लिए बुधवार की दोपहर बनिया गांव पहुंची। वहां बड़ी संख्या में गांव के लोग लड़की पक्ष से रोष जता रहे थे। पुलिस के मनाने पर भी वे बात नहीं मान रहे थे। इस पर जब पुलिस ने थोड़ी सी सख्ती दिखाई तो गांव वालों ने उन्हीं पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस जीप क्षतिग्रस्त हो गई। इस हमले में एएसआई राज कपूर सिंह के अलावा दो पुलिस के दो जवान भी घायल हो गए। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed