फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News: Teacher molested student, took her to the terrace and then started doing dirty acts

Bihar News: शिक्षक ने छात्रा के साथ की छेड़खानी, छत पर ले गया फिर करने लगा गंदी हरकत; पंचायत ने सुनाई यह सजा

Sun, 01 Oct 2023 06:25 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 01 Oct 2023 06:25 PM IST
सार

Gaya News : पंचायत के फैसले को आरोपी शिक्षक ने नहीं माना तो पीड़ित छात्रा के चाचा ने परैया थाना में छेड़छाड़ का शिकायत दर्ज कराया। पीड़ित के शिकायत पर थाने में आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के एफआईआर दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
Gaya News: Teacher molested student, took her to the terrace and then started doing dirty acts
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया जिले में एक सरकारी विद्यालय के शिक्षक पर नाबालिक छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आने के बाद गया पुलिस ने थाने में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के मुताबिक परैया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा प्रतिदिन की तरह शनिवार को भी सरकारी विद्यालय पढ़ने गई थी। लंच के दौरान सरकारी स्कूल के शिक्षक सुभाष मांझी की नजर छात्रा पर पड़ी। उस दौरान आरोपी शिक्षक ने गलत नियत से छात्रा को डरा-धमका कर स्कूल के छत पर ले गया और जबरदस्ती छेड़छाड़ किया। किसी तरह छात्रा आरोपी शिक्षक के चंगुल से भाग कर क्लास रुम में चली गई।

विज्ञापन


गांव में लगी पंचायत, सुनाई यह सजा
पीड़ित छात्रा ने शिक्षक द्वारा किए गए छेड़छाड़ की घटना को परिजनों को बताया। इस बात की भनक परिजनों के साथ-साथ गांव के लोगों को भी पता चल गया। आरोपी शिक्षक के खिलाफ गांव में पंचायत बैठाई गई। पंचायत में लोगों ने शिक्षक को माफी मागंने की सजा सुनायी। लेकिन आरोपी शिक्षक सुभाष मांझी पंचायत के फैसले को नहीं माना।
विज्ञापन


पीड़ित के चाचा के कराया थाने में एफआईआर
हालांकि पंचायत के फैसले को आरोपी शिक्षक ने नहीं माना तो पीड़ित छात्रा के चाचा ने परैया थाना में छेड़छाड़ का शिकायत दर्ज कराया। पीड़ित के शिकायत पर थाने में आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के एफआईआर दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी शिक्षक सुभाष मांझी को परैया बाजार में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिसिया पूछताछ के दौरान आरोपी शिक्षक सुभाष मांझी से जब पुलिस पुछताछ की गई तो उसने छेड़छाड़ की बात स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि स्कूल के छत पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed