फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gangrape in Bihar : Minor girl raped in Vaishali, Hajipur and forced to poison in cm nitish kumar sushashan

Bihar News : दरवाजा खुलवाकर नाबालिग को घर से उठाया, फिर गैंगरेप कर जहर पिलाया

Fri, 02 Jun 2023 07:38 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 02 Jun 2023 07:38 AM IST
सार

Gangrape in Bihar : महागठबंधन सरकार की पुुलिस के इकबाल की दुर्गति रोज दिख रही है। अपराधियों का मनोबल ऐसा है कि घर का दरवाजा खुलवा नाबालिग को उठा ले जाते हैं। गैंगरेप कर उसे जहर पिला देते हैं।

विज्ञापन
Gangrape in Bihar : Minor girl raped in Vaishali, Hajipur and forced to poison in cm nitish kumar sushashan
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वह कितने थे, पता नहीं। बारी-बारी से 17 साल की नाबालिग नाबालिग की जिंदगी बर्बाद करते रहे। और, जब हवस पूरी हो गई तो उसकी जिंदगी खत्म करने के लिए जबरदस्ती जहर पिला दिया। बिहार की राजधानी पटना के सबसे निकटवर्ती जिले और लोकतंत्र की जन्मस्थली कहे जाने वाले वैशाली के बालगांव थाना इलाके से यह बुरी खबर सामने आई है। वारदात को गुरुवार की रात अंजाम दिया गया। 

विज्ञापन


पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया
किशोरी की हालत नाजुक है। सदर अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस उसके होश में आने का इंतजार कर रही है। थानेदार शुभ नारायण यादव ने बताया कि घटना के बाद दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। सभी से पुछताछ की जा रही है। बच्ची अभी बेहोश है। होश में आने के बाद सबकुछ ठीक से पता चलेगा। 
विज्ञापन


बारी-बारी से उसके साथ दरिदंगी की
परिजनों का कहना है कि गुरुवार रात 11:00 बजे किसी ने दरवाजा खटखटाया। हमलोग सोये हुए थे, लड़की ने दरवाजा खोल दिया। अचानक लड़की को अपराधियों ने को अगवा कर लिया और घर से 500 मीटर दूर ले गए। इसके बाद बारी-बारी से उसके साथ दरिदंगी की। इतना ही नहीं सबूत मिटाने के लिए लड़की को मारने की कोशिश की। अपराधियों ने जबरन उसे जहर पिला दिया। कुछ देर बाद लड़की घर आई। वह रो रही थी। आवाज सुनकर हमलोगों की नींद खुली। इसके बाद उसे पूछा तो आपबीती सुनाई। उसके मुंह से भी तेज दुर्गंध आ रही थी। परिवार वालों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और मामले में शामिल सारे आरोपियों को गिरफ्तार करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने छापेमारी कर 4 को पकड़ा
वहीं इस मामले में वैशाली पुलिस प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। पुलिस ने कहा कि पांच लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया। पुलिस ने छापेमारी कर इस मामले में शामिल 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें बलिगांव थाना इलाके के सुमित कुमार, नीरज कुमार, अविनाश कुमार और राहुल कुमार शामिल हैं। इनकी निशानदेही पर पांचवे की तलाश में छापेमारी चल रही है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed