फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Frequency of summer special trains and special trains between Anand Vihar and Patna increased

Bihar: सात जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों के फेरों, आनंद विहार और पटना के बीच दो जोड़ी स्पेशल के एक-एक फेरे की वृद्धि

Wed, 21 Jun 2023 07:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 21 Jun 2023 07:53 PM IST
सार

गर्मी की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे कई समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रहा है। इन स्पेशल ट्रेनों के प्रति यात्रियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए रेलवे ने इनके परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है।
 

विज्ञापन
Frequency of summer special trains and special trains between Anand Vihar and Patna increased
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

गर्मी की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे कई समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रहा है। इन स्पेशल ट्रेनों के प्रति यात्रियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए रेलवे ने इनके परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


1. गाड़ी संख्या 03253 पटना-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन- पटना और सिकंदराबाद के बीच गाड़ी संख्या 03253 पटना-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन का परिचालन 28 जून तक सप्ताह में दो दिन सोमवार और बुधवार को किया जा रहा है। इसके परिचालन में अब और 18 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे तीन जुलाई से 30 अगस्त तक चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


2. गाड़ी संख्या 07255/56 हैदाराबाद/सिकंदराबाद-पटना स्पेशल ट्रेन- हैदराबाद/सिकंदराबाद और पटना के बीच गाड़ी संख्या 07255/56 हैदराबाद/सिकंदराबाद-पटना स्पेशल ट्रेन का परिचालन 30 जून तक सप्ताह में बुधवार/शुक्रवार को किया जा रहा है। इनके परिचालन में अब और 18 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे पांच जुलाई से एक सितंबर तक चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. गाड़ी संख्या 03215/03216 पटना-थावे-पटना स्पेशल ट्रेन- पटना और थावे के बीच गाड़ी संख्या 03215/03216 पटना-थावे-पटना स्पेशल ट्रेन का परिचालन 30 जून तक प्रतिदिन किया जा रहा है। इसके परिचालन में पटना और थावे दोनों ओर से अब और 92-92 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे एक जुलाई से 30 सितंबर तक चलाने का निर्णय लिया गया है।

4. गाड़ी संख्या 03230 पटना-पुरी स्पेशल ट्रेन- पटना और पुरी के बीच गाड़ी संख्या 03230 पटना-पुरी स्पेशल ट्रेन का परिचालन 29 जून तक सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार को किया जा रहा है। इसके परिचालन में अब और नौ फेरे की वृद्धि करते हुए इसे छह जुलाई से 31 जुलाई तक चलाने का निर्णय लिया गया है।
 
5. गाड़ी संख्या 03229 पुरी-पटना स्पेशल ट्रेन- पुरी और पटना के बीच गाड़ी संख्या 03229 पुरी-पटना स्पेशल ट्रेन का परिचालन 30 जून तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को किया जा रहा है। इसके परिचालन में अब और नौ फेरे की वृद्धि करते हुए इसे सात जुलाई से एक सितंबर तक चलाने का निर्णय लिया गया है।
 
6. गाड़ी संख्या 03225 दानापुर-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन- दानापुर और सिकंदराबाद के बीच गाड़ी संख्या 03225 दानापुर-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन का परिचालन 29 जून तक सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को किया जा रहा है। इसके परिचालन में अब और छह फेरे की वृद्धि करते हुए इसे छह जुलाइ से 10 अगस्त तक चलाने का निर्णय लिया गया है।

7.गाड़ी संख्या 03226 सिकंदराबाद-दानापुर स्पेशल ट्रेन- सिकंदराबाद और दानापुर के बीच गाड़ी संख्या 03226 सिकंदराबाद-दानापुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन दो जुलाई तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार को किया जा रहा है। इसके परिचालन में अब और छह फेरे की वृद्धि करते हुए इसे नौ जुलाई से 13 अगस्त तक चलाने का निर्णय लिया गया है।

8.गाड़ी संख्या 02024/02023 पटना-हावड़ा-पटना स्पेशल ट्रेन- पटना और हावड़ा के बीच गाड़ी संख्या 02024/02023 पटना-हावड़ा-पटना स्पेशल ट्रेन का परिचालन 25 जून तक सप्ताह प्रत्येक रविवार को किया जा रहा है। इसके परिचालन में पटना और हावड़ा दोनों ओर से अब और 13-13 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे दो जुलाई से 24 सितंबर तक चलाने का निर्णय लिया गया है।

9. गाड़ी संख्या 05271 मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन- मुजफ्फरपुर और यशवंतपुर के बीच गाड़ी संख्या 05271 मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 30 जून तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को किया जा रहा है। इसके परिचालन में अब और 13 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे सात जुलाई से 29 सितंबर तक चलाने का निर्णय लिया गया है।

10. गाड़ी संख्या 05272 यशवंतपुर-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन- यशवंतपुर और मुजफ्फरपुर के बीच गाड़ी संख्या 05272 यशवंतपुर-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिनांक तीन जुलाई तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को किया जा रहा है। इसके परिचालन में अब और 13 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 10 जुलाई से दो अक्टूबर तक चलाने का निर्णय लिया गया है।

11. गाड़ी संख्या 05215 बरौनी-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन- बरौनी और यशवंतपुर के बीच गाड़ी संख्या 05215 मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 24 जून तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को किया जा रहा है। इसके परिचालन में अब और सात फेरे की वृद्धि करते हुए इसे एक जुलाई से 12 अगस्त तक चलाने का निर्णय लिया गया है।

12. गाड़ी संख्या 05216 यशवंतपुर-बरौनी स्पेशल ट्रेन- यशवंतपुर और बरौनी के बीच गाड़ी संख्या 05216 यशवंतपुर-बरौनी स्पेशल ट्रेन का परिचालन 27 जून तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को किया जा रहा है। इसके परिचालन में अब और सात फेरे की वृद्धि करते हुए इसे चार जुलाई से 15 अगस्त तक चलाने का निर्णय लिया गया है।

इसके साथ ही रेलवे प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि आनंद विहार और पटना के बीच चलाई जा रही गाड़ी संख्या 04490 आनंद विहार-पटना अनारक्षित स्पेशल ट्रेन अब 21 जून को भी आनंद विहार से और गाड़ी संख्या 04489 पटना-आनंद विहार अनारक्षित स्पेशल ट्रेन पटना से 22 जून को भी परिचालित की जाएगी।

इसी तरह आनंद विहार और पटना के बीच चलाई जा रही गाड़ी संख्या 01684 आनंद विहार-पटना स्पेशल ट्रेन अब 21 जून को भी आनंद विहार से और गाड़ी संख्या 01683 पटना-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन पटना से 22 जून को भी परिचालित की जाएगी।

 
24 जून से नबीनगर रोड स्टेशन पर रांची-सासाराम-रांची एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव
यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर 18635/18636 रांची-सासाराम-रांची एक्सप्रेस का पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल के नबीनगर रोड स्टेशन पर प्रायौगिक तौर पर ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। 24 जून से रांची से खुलने गाड़ी संख्या 18635 रांची-सासाराम एक्सप्रेस 23.00 बजे नबीनगर रोड स्टेशन पहुंचेगी और यहां से 23.02 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह दिनांक 24 जून से सासाराम से खुलने वाली गाड़ी संख्या 18636 सासाराम-रांची एक्सप्रेस 04.29 बजे नबीनगर रोड पहुंचकर 04.31 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed