फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Four youths of Kishanganj died due to landslide in Nepal

Bihar News: नेपाल में भूस्खलन से किशनगंज के चार युवकों की हुई दर्दनाक मौत, चार परिवारों में छाया मातम

Sat, 06 May 2023 01:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 06 May 2023 01:50 PM IST
सार

दिघलबैंक थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि उक्त घटना की जानकारी परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई है। चारों युवकों का शव का पोस्मार्टम नेपाल पुलिस के द्वारा नेपाल में ही होगा। चारों के शव के भारत आने के बाद ही कोई आधिकारिक पुष्टि की जा सकेगी।

विज्ञापन
Four youths of Kishanganj died due to landslide in Nepal
मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के किशनगंज जिले से सटे भारत के पड़ोसी देश नेपाल में भूस्खलन से बड़ी दुर्घटना की वारदात सामने आई है। इस हादसे में किशनगंज जिले के चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। इससे पूरा जिला सहम गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भारत के पड़ोसी देश नेपाल के पहाड़ी क्षेत्र फिकल में भूस्खलन से बिहार के किशनगंज में मातम पसर गया है। इस हादसे में किशनगंज जिले के दिघलबैंक थाना क्षेत्र के बैरबन्ना निवासी चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इससे चार घरों के चिराग बुझ गए। वहीं, मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।
विज्ञापन


मृत युवकों की पहचान मोहम्मद अब्दुल (18), मोहम्मद तौसीफ (18), मोहम्मद मुजफ्फर (16) और मो. अजीमुद्दीन (16) चारों दिघलबैंक के बैरबन्ना ग्राम निवासी के रूप में हुई है। ये चारों नेपाल में मजदूरी करने के लिए गए हुए थे। वे चारों नेपाल में ही अपना और अपने परिवार का मजदूरी कर भरण-पोषण करते थे। इस दर्दनाक हादसे की खबर सुनते ही चारों के परिवार के साथ-साथ बैरबन्ना गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिघलबैंक थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि उक्त घटना की जानकारी परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई है। थाना अध्यक्ष ने आगे बताया कि चारों युवकों का शव का पोस्मार्टम नेपाल पुलिस के द्वारा नेपाल में ही होगा। चारों के शव के भारत आने के बाद ही कोई आधिकारिक पुष्टि की जा सकती है। फिलहाल किशनगंज पुलिस परिजनों से बातचीत कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed