{"_id":"5e8785d38ebc3e7741395b6d","slug":"four-policemen-sacked-for-bad-behavior-and-consuming-alcohol-during-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: लॉकडाउन के दौरान दुर्व्यवहार और शराब पीने के आरोप में चार पुलिसकर्मी बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: लॉकडाउन के दौरान दुर्व्यवहार और शराब पीने के आरोप में चार पुलिसकर्मी बर्खास्त
Sat, 04 Apr 2020 12:22 AM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 04 Apr 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
बिहार सरकार ने लॉकडाउन के दौरान वरीय अधिकारी से आपत्तिजनक व्यवहार करने और शराब सेवन करने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय से शुक्रवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 मार्च को औरंगाबाद जिला स्थित तिवारी बिगहा बस स्टैण्ड रफीगंज के पास अंचलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह के साथ सिपाही दिलीप कुमार द्वारा आपत्तिजनक व्यवहार किए जाने की सूचना पर रफीगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
इसी बीच उनके द्वारा चरवाहा विद्यालय स्थित बिहार सैन्य पुलिस कैम्प से साथी जवानों को बुलाकर उपस्थित अंचलाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष के साथ भी उदण्डतापूर्ण दुर्व्यहार किया गया।
विज्ञापन
घटना में शामिल जवानों में से तीन जवान राकेश कुमार, पप्पु कुमार और सरोज कुमार शराब के नशे की स्थिति में पाए ग, जिसकी पुष्टि चिकित्सीय जांच से हुई। तीनों सिपाहियों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद :संशोधित: अधिनियम-2018 के अन्तर्गत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है।