Bihar: पटोरी स्टेशन पर मौत को मात! ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे रहे 4 लोग, वीडियो देख कांप उठे लोग
Bihar: समस्तीपुर के पटोरी रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन पार करते समय 3 महिलाएं और एक बच्ची ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गईं। करीब 10 डिब्बे गुजरने तक चारों पटरी के किनारे दुबक कर बैठी रहीं। घटना में तीन महिलाएं घायल हुई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टल गया। यहां 4 लोग ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गए। इस दौरान ट्रेन चलती रही और करीब 10 डिब्बे गुजर गए। चारों लोग दुबक कर वहीं बैठे रहे। ट्रेन के गुजरने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। सभी सुरक्षित थे। दरअसल, प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन के आगे से 3 महिलाएं और एक बच्ची रेलवे लाइन पार कर रही थीं, तभी अचानक ट्रेन खुल गई। बचने के लिए चारों पटरी और प्लेटफॉर्म के बीच बैठ गए। हालांकि, इस घटना में तीनों महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रेलवे लाइन पार करते समय हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि कुल 9 लोग रेलवे लाइन पार कर रहे थे। इनमें से पांच लोग सुरक्षित रेलवे लाइन पार कर चुके थे, लेकिन 3 महिलाएं और एक बच्ची पीछे रह गईं। तभी अचानक ट्रेन चल पड़ी और चारों उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बचीं।
घायलों की हुई पहचान
घायल महिलाओं की पहचान रोसड़ा निवासी ममता देवी (48), जयमाला देवी (45) और सोनाली कुमारी (20) के रूप में हुई है। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
शादी समारोह से लौट रहे थे सभी लोग
परिजन सविता देवी ने बताया कि सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। वे लोग ऑटो से पटोरी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे गुमटी तक पहुंचे थे। इसके बाद सभी रेलवे लाइन पार कर रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
ये भी पढ़ें: पटना से वारंट, जमुई में छापा और करोड़ों की संपत्ति का खुलासा; इंजीनियर के ठिकानों पर EOU का छापा
किस्मत से बची चारों की जान
परिजनों का कहना है कि किस्मत अच्छी थी कि चारों की जान बच गई। हालांकि, ममता देवी, जयमाला देवी और सोनाली कुमारी को चोटें आई हैं। घटना के बाद परिवार के लोग भी सदमे में हैं।