बिहार: नेपाल से सटे इलाके में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, चार नक्सली मार गिराए गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-नेपाल सीमा से सटे बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में सुरक्षाकर्मियों ने शुक्रवार की सुबह चार नक्सलियों को मार गिराया। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन में अत्याधुनिक हथियारों की बरामदगी हुई है। एसएसबी आईजी संजय कुमार के अनुसार मुठभेड़ सुबह लगभग 4.45 बजे हुई। इसमें एक सुरक्षाकर्मी भी गोली लगने से घायल हुआ है।
अधिकारी ने बताया कि हमें वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के आसपास के जंगलों में छिपे माओवादियों के एक समूह के बारे में विशेष जानकारी मिली थी। उन्हें पकड़ने के लिए हमने एक ऑपरेशन की योजना बनाई थी। कुमार ने कहा कि नक्सलियों के समूह का नेतृत्व राम बाबू साहनी उर्फ राजन कर रहा था, जो घटनास्थल से फरार हो गया, हालांकि उसके डिप्टी 'बिपुल' के अलावा तीन अन्य लोगों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है। एसएसबी अधिकारी ने बताया कि साहनी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है।
Bihar: Four Naxals were killed in a joint operation by Sashastra Seema Bal (SSB) & STF in Bagaha area of Paschim Champaran. SSB IG says, "An inspector has received a bullet injury on his hand during the operation. Weapons recovered & further search for other Naxals underway." pic.twitter.com/9sFmprZY2I
— ANI (@ANI) July 10, 2020
कुमार ने बताया कि उनके पास से एक एके -56 राइफल, तीन एसएलआर और एक 303 राइफल बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों के ओर से हुई गोलीबारी में एसएसबी जवान ऋतुराज घायल हो गए, हालांकि अब वह खतरे से बाहर हैं।
मुंगेर में नक्सलियों ने किया हमला
इस बीच इस मुठभेड़ की जगह से सैकड़ों किलोमीटर दूर मुंगेर जिले के एक गांव में नक्सलियों ने दो लोगों की गला रेत कर हत्या कर दी। डीआईजी, मुंगेर रेंज, मनु महाराज ने कहा कि मृतकों की पहचान 39 वर्षीय बृजलाल टुडू और एक सुधारवादी नक्सली अरुण रे (36) के रूप में हुई है।