फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Former ward member shot in samastipur bihar after bihar journalist shot dead in araria witness murder case

Bihar News : नाबालिग के दुष्कर्मी को साल की सजा दिलाने वाले पूर्व वार्ड सदस्य को गोली मारी, जानें पूरा मामला

Sun, 20 Aug 2023 07:09 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 20 Aug 2023 07:09 AM IST
सार

Bihar Police : अररिया में भाई की हत्या के गवाह पत्रकार की हत्या के बाद अब समस्तीपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को सजा दिलाने में भूमिका निभाने वाले पूर्व वार्ड सदस्य को कुछ लोगों ने गोली मार दी।

विज्ञापन
Former ward member shot in samastipur bihar after bihar journalist shot dead in araria witness murder case
परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोर्ट में आरोप सिद्ध न हो, सबूत और गवाह के अभाव में बरी कर दिया जाए, इसके लिए आरोपी कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। फिर चाहे एक अपराध को छिपाने के लिए दूसरा अपराध ही क्यों न करना पड़े। वह गवाह को रास्ते से हटाने के लिए कई तरह की कोशिश करते हैं। अररिया में पत्रकार विमल यादव की हत्या के पीछे यही वजह थी। अब एक और नया मामला सामने आया है। समस्तीपुर में अपराधियों ने पूर्व वार्ड सदस्य रामशोभित सिंह को गोली मार दी। उनकी हालत गीर है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। रामशोभित सिंह ने दुष्कर्म के आरोपी को जेल भिजवाया था। वह इस केस के गवाह थे। 

विज्ञापन


पुलिस ने कहा- पूर्व के विवाद में गोली मारने की बात आ रही
घटना खानपुर थाने के मलिया बांध के पास की है। शनिवार रात हाट से लौट रहे पूर्व वार्ड सदस्य रामशोभित सिंह को अपराधियों ने गोली मार कर जख्मी कर दिया। पीड़ित खैरी पंचायत के सिरोपट्टी सिरहा वार्ड नंबर 10 के रहने वाले हैं। जख्मी वार्ड सदस्य को ग्रामीण व परिवार वालों के सहयोग से शहर के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। मामले में खानपुर थानेदार विपिन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके परपहुंच कर जख्मी का बयान लिया है। पूर्व के विवाद को लेकर गोली चलाए जाने की बात बताई है। मामले की जांच की जा रही है। दोषी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


गांव के ही चार लोगों पर गोली मारने का आरोप
वहीं घायल के पुत्र अमित कुमार ने बताया कि उनके पिता शनिवार देर शाम हाट गए थे। घर लौटने के दौरान गांव की रहने वाला रोशन कुमार अपने तीन अन्य मित्रों के साथ हाट से लौट रहे उनके पिता पर पीछे से गोली चला दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के भाई को दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजवाया था
अमित ने कहा कि आरोपी रोशन के भाई शैलेन्द्र कुमार पूर्व उनके परिवार की एक बच्ची से दुष्कर्म किया था। जिसे कोर्ट ने इसे जेल भेज दिया था। आरोपी को जेल भेजवाने के पिता ने अहम भूमिका निभाई थी। इसी बात से दुष्कर्म का आरोपी और उसका भाई खुन्नस में था। रोशन आए दिन परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस मामले को लेकर हमलोगों ने पीड़ित परिवार से शिकायत भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed