फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Former rjd leader pappu yadav anant singh to join congress cracks appear in mahagathbandhan

बिहार: राहुल की रैली से पहले महागठबंधन में दरार, कांग्रेस में शामिल होंगे राजद के तीन पूर्व नेता

Wed, 23 Jan 2019 10:10 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: sapna singla Updated Wed, 23 Jan 2019 10:10 AM IST
विज्ञापन
Former rjd leader pappu yadav anant singh to join congress cracks appear in mahagathbandhan
Rahul Gandhi- Tejashwi Yadav - फोटो : self

बिहार में जहां एक महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारें को लेकर माथापच्ची जारी है वहीं दूसरी ओर अब राजद के तीन पूर्व नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की खबरें परवान चढ़ रही है। खबरों की मानें तो कांग्रेस पार्टी राजद के पूर्व नेता और सांसद पप्पू यादव, बाहुबली नेता आनंद लवली की पत्नी लवली आनंद और बाहुबली नेता अनंत सिंह को लोकसभा चुनाव में मौका दे सकती है। 

विज्ञापन



राजद ने इन खबरों को लेकर कांग्रेस के सामने असंतोष भी जाहिर कर दिया है। कांग्रेस की तरफ से लोकसभा चुनाव में राजद और कांग्रेस के बीच बराबर सीटों पर चुनाव लड़ने की बात को लेकर भी विवाद की स्थिति बनती दिख रही है। कांग्रेस नेता श्याम सुंदर सिंह धीरज ने बराबर सीटों की बात कही थी जिस पर राजद ने पलटवार किया है। 
विज्ञापन


कोलकाता की रैली में सभी विपक्षी पार्टियों ने मोदी सरकार को हटाने की बात कही थी ऐसे में उत्तरप्रदेश की 80, महाराष्ट्र की 48, पश्चिम बंगाल की 42 और बिहार की 40 सीटें महत्वपूर्ण हो जाती है। पिछले चुनाव में भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 71 और बिहार में 22 सीटें जीती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में भाजपा को चित करने वाली कांग्रेस पार्टी के हौसले बुलंद है और यही वजह है कि वह राजद के बराबर सीटें चाहती है। उत्तरप्रदेश में सपा-बसपा ने 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला करके कांग्रेस के लिए बस दो सीटें छोड़ी। राजद भी कांग्रेस की ज्यादा सीटों की मांग को मानती नहीं दिख रही है। 

जानकारों के मुताबिक सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ तेजस्वी की मुलाकात गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं होने और यह बताने का प्रयास थी कि कांग्रेस को बिहार में ज्यादा सीटों की उम्मीद छोड़ देनी चाहिए। 

दशकों बाद गांधी मैदान में होगी कांग्रेस कि रैली

तनाव की वजह से ही प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने तेजस्वी से मुलाकात की है। हालांकि शक्ति सिंह गोहिल ने किसी भी विवाद से इंकार करते हुए कहा कि तीनों पूर्व राजद नेताओं के कांग्रेस में आने का फैसला राजद से विचार करके ही होगा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में कोई विवाद नहीं है।  हम सभी 40 सीटों पर मजबूती से लड़ेंगे और बिहार में सबसे ज्यादा सीटें जीतेंगे। 

माना जा रहा है कि राहुल गांधी के तीन फरवरी की रैली के बाद महागठबंधन बंटवारें को लेकर चर्चा हो सकती है।  दशकों बाद पटना के गांधी मैदान में होने वाली कांग्रेस की इस रैली को शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed