फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Former MP Mohd. Shahabuddin's son Osama Shahab will be produced in Siwan CJM court

Bihar News: सीवान सीजेएम कोर्ट में कुछ देर में होगी पूर्व सांसद पुत्र की पेशी; पहली बार गिरफ्तार हुआ ओसामा

Wed, 18 Oct 2023 12:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 18 Oct 2023 12:29 PM IST
सार

Bihar Police: सीवान के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन का बेटा ओसामा पहली बार गिरफ्तार किया गया है। कुछ ही देर में सीवान कोर्ट में उसकी पेशी होगी।
 

विज्ञापन
Former MP Mohd. Shahabuddin's son Osama Shahab will be produced in Siwan CJM court
मंडल कारा, सीवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीवान के पूर्व सांसद मरहूम मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को राजस्थान के कोटा में पुलिस ने धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया था। उसकी राजस्थान कोर्ट में पेशी होने के बाद उसे जमानत दे दी गई। ओसामा की राजस्थान में गिरफ्तारी की सूचना जैसे ही सीवान पुलिस को मिली। सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने एक टीम गठित कर हुसैनगंज थाना पुलिस ने ओसामा शहाब को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार कर लिया और अब उसे सीवान लाया जा रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आज बुधवार को इस मामले में सीवान के सीजेएम कोर्ट में ओसामा शहाब को कुछ ही देर बाद पेश किया जाएगा। दरअसल, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपिया बुजुर्ग के फुलवारी में 42 कट्ठा जमीन को लेकर के गोलीबारी हुई थी। उसमें जमीन मालिक अभिषेक कुमार उर्फ जिमी ने ओसामा शहाब और उसके करीबी सलमान समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद तथा 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ हुसैनगंज में मामला दर्ज करवाया था। इस मामले में पहली बार ओसामा शहाब को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


17 वर्ष की उम्र में पहली बार केस में आया था नाम
सीवान के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब का महज 17 साल की उम्र में एक हत्या में नाम सामने आया था। 16 जून 2014 को शहर के डीएवी मोड़ पर बदमाशों ने भाजपा नेता राजीव रोशन की हत्या कर दी थी। उसमें अन्य लोगों के अलावा मरहूम शहाबुद्दीन को साजिशकर्ता और ओसामा का हत्या में शामिल होने का मुकदमा दर्ज हुआ था। उसमें ओसामा शहाब ने हिल स्टेशन जाने का सबूत पेश किया था, जिसके बाद नाम निकल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


समर्थकों की भारी भीड़ होने का अनुमान
ओसामा शहाब की राजस्थान के कोटा में गिरफ्तारी के बाद सीवान सीजेएम कोर्ट में कुछ घंटे में पेशी होने वाली है। इसकी सूचना उसके समर्थकों को लग गई है। बताया जा रहा है कि सीजेएम कोर्ट में उसके समर्थकों की भारी भीड़ लगने का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed