{"_id":"64c3cb948dfb3fd5cd05f9bf","slug":"former-mla-mahendra-narayan-jha-passed-away-mp-and-mla-including-phe-minister-of-bihar-govt-came-to-condole-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पूर्व विधायक महेंद्र झा का निधन; बिहार सरकार के पीएचई मंत्री सहित सांसद और MLA शोक जताने पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पूर्व विधायक महेंद्र झा का निधन; बिहार सरकार के पीएचई मंत्री सहित सांसद और MLA शोक जताने पहुंचे
Fri, 28 Jul 2023 07:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 28 Jul 2023 07:37 PM IST
सार
Bihar News: पूर्व विधायक झा के निधन पर बेनीपुर के जदयू विधायक विनय चौधरी ने कहा कि उनके निधन से एक युगपुरुष का अंत हो गया है। आज बेनीपुर विधानसभा पूरी तरीके से मर्माहत है। उनके निधन की क्षति संभव नहीं है। वे जो समाज में दिशा लोगों को देते थे वह विरले ही संभव है।
विज्ञापन
दिवंगत पूर्व विधायक महेंद्र झा नारायण के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई नेता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के दरभंगा में पूर्व विधायक महेंद्र नारायण झा आजाद का बहेड़ा थाना क्षेत्र के महिनाम गांव स्थित उनके पैतृक आवास पर निधन हो गया है। वे बहेड़ा विधानसभा से तीन बार विधायक रहे थे और 92 वर्ष के थे। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। पूर्व विधायक महेंद्र नारायण झा आजाद के निधन की खबर सुनकर बिहार सरकार के पीएचई मंत्री सहित सांसद और MLA शोक जताने उनके आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, महेंद्र नारायण झा तीन बार विधायक रहे। पहली बार वे साल 1980 में घनश्यामपुर विधानसभा से कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़कर जीते थे। उसके बाद वे फिर 1985 में बहेड़ा विधानसभा से निर्दलीय चुनाव जीते। तीसरी बार 1990 में वे बहेड़ा विधान सभा से फिर कांग्रेस पार्टी उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीते। साल 2005 में वे एनडीए उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े थे। लेकिन वे चुनाव हार गए। उन्होंने उसी समय राजनीति से संन्यास ले लिया। शैक्षणिक क्षेत्र के विकास के लिए महेंद्र नारायण झा हमेशा याद किए जाएंगे। उन्होंने अपने जीवन काल में अपने इलाके में कई संस्कृत विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय और इंटर महाविद्यालय भी खोले थे।
विज्ञापन
उनके निधन की खबर सुनकर इलाके में शोक की लहर फैल गई। राजीनीतिक जगत के लोगों ने भी उनके निधन पर शोक जाहिर किया। बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ललित यादव, पूर्व मंत्री मदन मोहन झा, सांसद गोपाल जी ठाकुर, बेनीपुर के विधायक विनय चौधरी, दरभंगा शहरी के भाजपा विधायक संजय सरावगी और पूर्व राजद विधायक भोला यादव समेत बड़ी संख्या में लोगों ने उनके आवास पहुंचकर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
पूर्व विधायक झा के निधन पर बेनीपुर के जदयू विधायक विनय चौधरी ने कहा कि उनके निधन से एक युगपुरुष का अंत हो गया है। आज बेनीपुर विधानसभा पूरी तरीके से मर्माहत है। उनके निधन की क्षति संभव नहीं है। वे जो समाज में दिशा लोगों को देते थे वह विरले ही संभव है। हम लोग उनके निधन पर शोक व्यक्त करने उनके घर पहुंचे हैं।