फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Former MLA Mahendra Narayan Jha passed away; MP and MLA including PHE minister of Bihar govt came to condole

Bihar: पूर्व विधायक महेंद्र झा का निधन; बिहार सरकार के पीएचई मंत्री सहित सांसद और MLA शोक जताने पहुंचे

Fri, 28 Jul 2023 07:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 28 Jul 2023 07:37 PM IST
सार

Bihar News: पूर्व विधायक झा के निधन पर बेनीपुर के जदयू विधायक विनय चौधरी ने कहा कि उनके निधन से एक युगपुरुष का अंत हो गया है। आज बेनीपुर विधानसभा पूरी तरीके से मर्माहत है। उनके निधन की क्षति संभव नहीं है। वे जो समाज में दिशा लोगों को देते थे वह विरले ही संभव है।

विज्ञापन
Former MLA Mahendra Narayan Jha passed away; MP and MLA including PHE minister of Bihar govt came to condole
दिवंगत पूर्व विधायक महेंद्र झा नारायण के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के दरभंगा में पूर्व विधायक महेंद्र नारायण झा आजाद का बहेड़ा थाना क्षेत्र के महिनाम गांव स्थित उनके पैतृक आवास पर निधन हो गया है। वे बहेड़ा विधानसभा से तीन बार विधायक रहे थे और 92 वर्ष के थे। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। पूर्व विधायक महेंद्र नारायण झा आजाद के निधन की खबर सुनकर बिहार सरकार के पीएचई मंत्री सहित सांसद और MLA शोक जताने उनके आवास पर पहुंचे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महेंद्र नारायण झा तीन बार विधायक रहे। पहली बार वे साल 1980 में घनश्यामपुर विधानसभा से कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़कर जीते थे। उसके बाद वे फिर 1985 में बहेड़ा विधानसभा से निर्दलीय चुनाव जीते। तीसरी बार 1990 में वे बहेड़ा विधान सभा से फिर कांग्रेस पार्टी उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीते। साल 2005 में वे एनडीए उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े थे। लेकिन वे चुनाव हार गए। उन्होंने उसी समय राजनीति से संन्यास ले लिया। शैक्षणिक क्षेत्र के विकास के लिए महेंद्र नारायण झा हमेशा याद किए जाएंगे। उन्होंने अपने जीवन काल में अपने इलाके में कई संस्कृत विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय और इंटर महाविद्यालय भी खोले थे।
विज्ञापन


उनके निधन की खबर सुनकर इलाके में शोक की लहर फैल गई। राजीनीतिक जगत के लोगों ने भी उनके निधन पर शोक जाहिर किया। बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ललित यादव, पूर्व मंत्री मदन मोहन झा, सांसद गोपाल जी ठाकुर, बेनीपुर के विधायक विनय चौधरी, दरभंगा शहरी के भाजपा विधायक संजय सरावगी और पूर्व राजद विधायक भोला यादव समेत बड़ी संख्या में लोगों ने उनके आवास पहुंचकर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक झा के निधन पर बेनीपुर के जदयू विधायक विनय चौधरी ने कहा कि उनके निधन से एक युगपुरुष का अंत हो गया है। आज बेनीपुर विधानसभा पूरी तरीके से मर्माहत है। उनके निधन की क्षति संभव नहीं है। वे जो समाज में दिशा लोगों को देते थे वह विरले ही संभव है। हम लोग उनके निधन पर शोक व्यक्त करने उनके घर पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed