फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Former cricketer Sachin Tendulkar fan Sudhir Kumar beaten up by the police in Muzaffarpur Town Police Station

'भगवान' के भक्त को थाने में पीटा: पूर्व क्रिकेटर सचिन के फैन के साथ पुलिस ने की बदतमीजी, कभी सेलिब्रिटी बनकर थाने का किया था उद्घाटन

Fri, 21 Jan 2022 09:45 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 21 Jan 2022 09:45 AM IST
सार

सुधीर कुमार ने जिस टाउन थाने के नए भवन का फीटा काटकर उद्घाटन किया था। उसी थाने में उनके साथ मारपीट की गई। सुधीर कुमार ने इसी शिकायत उच्च अधिकारियों से की है। 

विज्ञापन
Former cricketer Sachin Tendulkar fan Sudhir Kumar beaten up by the police in Muzaffarpur Town Police Station
ड्रेसिंग रूम में फैन सुधीर संग सचिन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिकेट का शायद ही ऐसा कोई दीवाना होगा, जो सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े फैन सुधीर कुमार के बारे में नहीं जानता होगा, लेकिन बिहार के मुजफ्फरपुर में क्रिकेट के भगवान के इस भक्त के साथ जो वाकया हुआ  है, उसने पुलिस की छवि को एक बार फिर से धूमिल कर दिया है। मुजफ्फरपुर जिले के टाउन थाना की यह घटना है, जहां एक पुलिसकर्मी ने सुधीर कुमार के साथ मारपीट की। 

विज्ञापन


जिस थाने का किया उद्घाटन, वहीं हुई पिटाई
यह किसी के लिए दुर्भाग्य ही होगा कि जिस थाने का वह उद्घाटन करे, वहीं उसके साथ बदतमीजी से पेश आया जाए। दरअसल, पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े फैन के रूप में सुधीर खुद में एक सेलीब्रिटी बन गए हैं। सेलीब्रिटी गेस्ट के तौर पर टाउन थाना का उद्घाटन करने के लिए उन्हें बुलाया गया था, लेकिन आज इसी थाने में उनके साथ मारपीट हुई। उन्हें गाली दी गई और लातों से पीटा गया। 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामलाा 
गुरुवार को टाउन थाना पुलिस ने सुधीर कुमार के चचेरे भाई किशन कुमार को हिरासत में लिया था। जब शाम को सुधीर अपने आवास पहुंचे तो उन्हें पूरे मामले की जानकारी हुई। घरवालों ने बताया कि किशन कुमार को पुलिस उठाकर ले गई है, लेकिन मामला क्या है इसके बारे में नहीं बताया गया। इसके बाद सुधीर खुद थाने पहुंच गए। वहां पुलिस ने उनके चचेरे भाई को हवालात में बंद कर रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई से बात करते-करते बढ़ गया मामला 
सुधीर अपने भाई को हवालात में बंद देखकर सीधे उसके पास पहुंच गए और मामला पूछने लगे। इस पर उसने बताया कि उसके एक दोस्त ने जमीन खरीदी थी। इस दौरान गवाह के तौर पर उसका नाम दिया गया था। इसी जमीन को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने उसे उठा लिया। हालांकि, विवाद क्या है इसकी जानकारी अभी तक नहीं दी। सुधीर अपने भाई से यह बात कर ही रहे थे कि थाने पर मौजूद एक मुंशी ने उन्हें गाली देना शुरू कर दी। सुधीर कुमार ने इसका विरोध किया तो मुंशी ने उनके साथ मारपीट भी की। 


वरिष्ठ अधिकारियों से की शिकायत 
मारपीट के बाद सुधीर थाने से बाहर निकल आए। उन्होंने पूरे मामले की डीएसपी से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस अधिकारी ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। सुधीर कुमार का कहना है कि यह मेरा दुर्भाग्य ही है कि जिस थाने का उन्होंने फीता काटकर उद्घाटन किया था, वहीं उनके साथ मारपीट की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed