फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gupteshwar Pandey Bihar DGP News in Hindi: Former Bihar DGP Gupteshwar Pandey says did not add my resignation to Sushant case

Gupteshwar Pandey News: पूर्व डीजीपी ने राजनीतिक पार्टी को लेकर नहीं खोले पत्ते, बक्सर से चुनाव लड़ने की चर्चा

Wed, 23 Sep 2020 03:41 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 23 Sep 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
Gupteshwar Pandey Bihar DGP News in Hindi: Former Bihar DGP Gupteshwar Pandey says did not add my resignation to Sushant case
बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय - फोटो : ANI

Gupteshwar Pandey: बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले ली। ऐसे में उनके चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। इसी बीच, पूर्व डीजीपी ने बुधवार को बताया कि उन्होंने किसी पार्टी का दामन नहीं थामा है, लेकिन जब वह ऐसा करेंगे तो इसकी जानकारी देंगे। 

विज्ञापन


विज्ञापन


पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने संवाददाता सम्मेलन करते हुए कहा, मैंने नौकरी से सेवानिवृत्ति ले ली है। मैंने हमेशा निष्पक्षता से काम किया है। उन्होंने कहा, फिलहाल मैंने भविष्य को लेकर कुछ तय नहीं किया है। हालांकि, लोगों से बातकर आगे के बारे में तय करूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा, मैंने किसी पार्टी का दामन नहीं थामा है, लेकिन किसी पार्टी में शामिल होऊंगा तो इस बारे में सभी को जानकारी दूंगा। फिलहाल मैंने तय नहीं किया है कि किस पार्टी में जाना है। जहां तक सामाजिक कार्यों की बात है तो वह मैं राजनीति में जाए बगैर ही कर सकता हूं। 

माना जा रहा है कि बिहार के पूर्व डीजीपी जेडीयू में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, फिलहाल उन्होंने किसी भी पार्टी में शामिल होने की बात नहीं की है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट है कि वह बक्सर विधानसभा सीट से जेडीयू के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ सकते हैं। 

सुशांत केस पर कही ये बात

गुप्तेश्वर पांडेय ने सुशांत केस को लेकर कहा कि मेरे वीआरएस को सुशांत सिंह मामले से जोड़कर ना देखा जाए। मैंने पटना में सुशांत के लाचार पिता की काफी मदद की। मैंने इस मामले में संवैधानिक तरीके से काम किया। 

उन्होंने कहा, सुशांत मामले के लिए एक टीम को मुंबई भेजा गया। मुंबई में मेरे अधिकारियों के साथ बदसलूकी की गई। वहां पर हमारे अधिकारियों की बेइज्जती हुई, जिससे मैं आहत हूं। मुझे इसे देखकर बहुत बुरा लगा। 



पूर्व डीजीपी ने कहा, बिहार में मुझे बच्चा-बच्चा जानता है। मैंने अपने करियर में कभी अपराध से समझौता नहीं किया। मैंने जीवनभर संघर्ष किया है, जिस कारण मैं इस मुकाम पर हूं। उन्होंने कहा कि बेगुसराय में हमने अपराध का सफाया किया। मेरे कार्यकाल में एक भी जनसंहार नहीं हुआ। मैंने हमेशा बिहार की अस्मिता के लिए लड़ाई लड़ी। 

2009 लोकसभा चुनाव से पहले दिया था इस्तीफा

बता दें कि, यह पहली बार नहीं जब सियासी पारी के लिए पांडेय ने आईपीएस की नौकरी छोड़ी है। इससे पूर्व 2009 में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए उन्हाेंने इस्तीफा दिया था। तब वह भाजपा के टिकट पर बक्सर सीट से लड़ना चाहते थे। हालांकि टिकट न मिलने पर उन्होंने इस्तीफा वापस लेने की अर्जी दी जिसे तत्कालीन नीतीश कुमार सरकार ने मंजूर कर लिया। नौ महीने बाद वह फिर सेवा में बहाल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed