फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   force marriage in Samastipur: caught at her pregnent girlfriends room and panchayat told to marry

समस्तीपुर में पकड़उआ ब्याह: प्रेमिका से मिलने आया तो पकड़कर करवा दी शादी, दो माह की गर्भवती थी प्रेमिका

Thu, 08 Dec 2022 07:12 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Thu, 08 Dec 2022 07:12 PM IST
सार

समस्तीपुर में पंचायत के आदेश पर और ग्राम सरकार के प्रतिनिधियों की हाजिरी में जबरिया शादी हुई। युवक दूल्हन को ई-रिक्शे पर विदा करा ले तो गया, लेकिन जाते समय जब उससे पूछा गया कि शादी हुई है तो ठीक से रखोगे? जवाब दिया- मर्जी है, देखते हैं। 

विज्ञापन
force marriage in Samastipur: caught at her pregnent girlfriends room and panchayat told to marry
समस्तीपुर में जबरिया शादी - फोटो : Social Media

विस्तार

पकड़उआ ब्याह, जबरिया शादी, हाथपकड़ा शादी...जो कह लें, आज भी होता है बिहार में। फर्क बस यह है कि इस बार जिस युवक की शादी कराई गई है, वह युवती का प्रेमी है। समस्तीपुर के इस केस में आरोप यह था कि प्रेमिका को गर्भवती करने के बाद भी प्रेमी शादी करने से बच रहा था। इस बार प्रेमिका से मिलने आया तो पकड़ कर शादी करा दी गई। पंचायत के आदेश पर और ग्राम सरकार के प्रतिनिधियों की हाजिरी में यह शादी हुई। युवक दूल्हन को ई-रिक्शे पर विदा करा ले तो गया, लेकिन जाते समय जब उससे पूछा गया कि शादी हुई है तो ठीक से रखोगे? जवाब दिया- मर्जी है, देखते हैं। वैसे, अममून बिहार के पकड़उआ ब्याह में दूल्हे को शादी नकारने पर पीटने का भी रिकॉर्ड रहा है लेकिन यह शादी शांतिपूर्ण तरीके से उत्सवी माहौल में हुई। शादी मंगलवार को हुई, हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद अब मामला सामने आया है।

विज्ञापन

एक ही पंचायत के दोनों, लंबे समय से प्रेम करते थे
जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर में खानपुर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर पंचायत अंतर्गत डेकारी गांव में सोमवार की रात प्रेमिका से मिलने चोरी-छिपे पहुंचे युवक को लड़की के परिजनों ने उसके कमरे में घुसते समय धर दबोचा। लड़की के परिजनों के शोरगुल पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई तो गांव वालों ने उस युवक को बंधक बना लिया। अगले दिन मंगलवार को गांव में जनप्रतिनिधियों के साथ पंचायत बुलाई गई। काफी हंगामा के बाद पंचायत के फैसले पर ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में भगवान को साक्षी मानकर दोनों की शादी करा दी। दूल्हा डेकारी वार्ड संख्या पांच निवासी रमेश महतो का पुत्र श्याम कुमार महतो है। युवती भी उसी पंचायत की है। लड़की के परिजनों का आरोप है कि उन दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी है। इसी कार लड़की दो महीने पहले गर्भवती हो गई।

विज्ञापन

पुलिस के पास जबरन शादी की शिकायत नहीं
शादी के बाद, दूल्हे ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मर्जी के खिलाफ जबरन शादी कराई गई है। दूल्हे से जब पूछा गया कि दुल्हन विदा कर ले जा रहे हो तो ठीक से रखोगे न, तो जवाब मिला कि देखेंगे। जो मन करेगा, वैसा करेंगे। पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है। सिर्फ इतना कहा जा रहा है कि अभी तक जबरन शादी की शिकायत नहीं आई है। आवेदन आया तो विधि-सम्मत कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed