फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Fogging done in the dengue ward of DMCH of Darbhanga; Three patients are undergoing treatment

Bihar: DMCH के डेंगू वार्ड में की गई फॉगिंग; तीन मरीज हैं इलाजरत, जांच कराने वाले मरीजों का रोज हो रहा इजाफा

Sun, 10 Sep 2023 02:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 10 Sep 2023 02:55 PM IST
सार

Dengue News: वीआरडीएल लैब के साइंटिस्ट डॉ. संजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 16 मरीजों की एनएस-वन और आईजीएम जांच में तीन मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए थे। अभी प्रत्येक दिन 20 से 25 मरीज जांच के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें से तीन-चार डेंगू के पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Fogging done in the dengue ward of DMCH of Darbhanga; Three patients are undergoing treatment
दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल दरभंगा स्थित डीएमसीएच के मेडिसिन विभाग में बने डेंगू वार्ड में फिलहाल तीन मरीज इलाजरत हैं। एक मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उसे शनिवार को जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। इधर, शनिवार को लगातार कई घंटे तक हुई बारिश से अस्पताल प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मेडिसिन विभाग परिसर पूरी तरह जलमग्न हो गया है। इस वजह से मरीजों के परिजनों को वार्ड से आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है।

विज्ञापन


अस्पताल परिसर में एक छोटी मशीन के जरिए फॉगिंग शुरू करा दी गई है। बताया जाता है कि दो बड़ी फॉगिंग मशीनों में खराबी आ जाने के कारण उन्हें जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। अस्पताल परिसर में नालों में कीटनाशक का लगातार छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर दरभंगा मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में डेंगू जांच के लिए पहुंचने वाले लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। विभाग के वीआरडीएल लैब में एलाइजा मशीन से ब्लड की जांच की जाती है। जांच के बाद डेंगू की पुष्टि होती है। एलाइजा मशीन में दो तरह से जांच की जा रही है। एक एनएस वन और दूसरा आईजीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीआरडीएल लैब के साइंटिस्ट डॉ. संजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 16 मरीजों की एनएस-वन और आईजीएम जांच में तीन मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए थे। अभी प्रत्येक दिन 20 से 25 मरीज जांच के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें से तीन-चार डेंगू के पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. आरएस प्रसाद, रिसर्च अस्सिटेंट बिंदिया कुमारी, मेडिकल लैब टेक्नीशियन अकील अहमद, रघुवेंद्र कुमार सिंह सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी लगातार कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed