फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   fodder scam: Lalu complaints CBI special court that he being treated as comman prisoner

आम कैदियों की तरह ट्रीट किए जाने पर लालू नाराज, जज से की शिकायत

Fri, 12 Jan 2018 11:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Updated Fri, 12 Jan 2018 11:59 AM IST
विज्ञापन
fodder scam: Lalu complaints CBI special court that he being treated as comman prisoner

चारा घोटाला मामले में सलाखों के पीछे पहुंचे राष्ट्रीय जनता दल चीफ लालू प्रसाद यादव ने सुनवाई के दौरान केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कोर्ट से कई शिकायतें की। उन्होंने खुद को एक बड़ा नेता याद बताते हुए कोर्ट से कहा कि उनके साथ सामान्य कैदी की तरह व्यवहार किया गया।

विज्ञापन


कोर्ट ने इसके जवाब में लालू से कहा कि नियम सभी के लिए बराबर होते हैं फिर चाहे वो कोई भी हो। कोर्ट में मौजूद रहे एक चश्मदीद ने बताया कि सुनवाई कर रहे जज शिवपाल सिंह और लालू के बीच कई ऐसी बातें हुई कि माहौल हंसी वाला बन गया था। 
विज्ञापन


इस दौरान लालू ने शिकायत करते हुए कहा कि उनके जानकारों से जेल परिसर मिलने नहीं दे रहा है, इस पर जज ने कहा कि जेल के नियमों का पालन करना पड़ेगा।  वहीं लालू ने जब सजा 3.5 साल से 2.5 साल करने की कही तो जज ने कहा कि वे ऐसा क्यों करें? जज ने कहा कि ऐसी बातें कोर्ट में न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह आठवीं बार है जब लालू जेल में हैं, लेकिन यह पहली बार है जब जेल अधिकारी उनपर नियम-कानून थोप रहे हैं। भाजपा शासित रघुबर दास की झारखंड सरकार ने राजद अध्यक्ष को किसी भी तरह का स्पेशल ट्रीटमेंट देने से मना कर दिया है।


बुधवार को लालू ने कोर्ट में एक और दलील देते हुए कहा कि मकर संक्रांति महोत्सव रविवार को है। उन्होंने कहा- हम इसे दही-चूड़ा खाकर धूम-धाम तरीके से मनाते हैं। इसी वजह से उन्हें समर्थकों से मिलने दिया जाए। मगर जज ने उनकी इस बात को नजरअंदाज करते हुए एक फीकी मुस्कान देते हुए कहा कि वो इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें जेल में दही-चूड़ा मिल जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed