{"_id":"5e1ed39d8ebc3e4af81a7919","slug":"fodder-scam-case-bihar-cm-lalu-prasad-yadav-produce-before-special-cbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारा घोटाला: लालू सीबीआई की विशेष अदालत में पेशी के लिए पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारा घोटाला: लालू सीबीआई की विशेष अदालत में पेशी के लिए पहुंचे
Thu, 16 Jan 2020 04:27 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 16 Jan 2020 04:27 AM IST
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को आज सीबीआई की विशेष अदालत में चारा घोटाला मामले के तहत पेशी के लिए पहुंचे। उनका राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) में इलाज चल रहा है। उन्हें बीते साल इस मामले में आईपीसी के तहत सात साल और भ्रष्टाचार रोधी कानून के तहत भी इतने साल की सजा सुनाई गई थी। उन पर साठ लाख का जुर्माना भी लगाया गया था।
विज्ञापन
इससे पहले, झारखंड हाईकोर्ट ने लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। लालू ने 1990 के दशक में दुमका कोषागार से 3.97 करोड़ रुपये की फर्जी निकासी करने के चारा घोटाला मामले में जमानत मांगी थी।
विज्ञापन
जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की पीठ ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री की जमानत याचिका खारिज की थी। उन्होंने याचिका खारिज करने के लिए लालू को विशेष सीबीआई अदालत से मिली जेल की सजा का आधा समय भी पूरा नहीं होने को आधार माना। विशेष सीबीआई अदालत ने दुमका मामले में लालू प्रसाद को सात साल कैद की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
बता दें कि लालू के मुख्यमंत्री रहने के दौरान पशुपालन विभाग में 900 करोड़ रुपये से ज्यादा का चारा घोटाला किया गया था। अभी तक इस घोटाले से जुड़े चार मामलों में कोषागार से फर्जी धन निकासी के दोष में लालू को सजा घोषित हो चुकी है। इनमें दो मामले चाईबासा कोषागार के हैं, जबकि एक-एक मामला दुमका व देवघर कोषागार का है।
हालांकि चाईबासा और देवघर के एक-एक मामले में लालू को जमानत मिल चुकी है। उन पर दोरांदा कोषागार से जुड़े पांचवां मामले में रांची की विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई जारी है। दिसंबर, 2017 से जेल में बंद लालू फिलहाल रांची में राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में इलाज करा रहे हैं।