फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Floor Test: MLA Chetan Anand reached Tejashwi residence, said this before attending the meeting of RJD MLAs

Floor Test : राजद में फूट की खबरें सुन अचानक तेजस्वी यादव ने बुलाई बैठक; चेतन आनंद ने आते ही कही यह बात

Sat, 10 Feb 2024 04:17 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 10 Feb 2024 04:17 PM IST
सार

भाजपा अपने विधायकों को बोधगया में एकजुट कर चुकी है। वहीं जदयू ने भी अपने विधायकों को भोज दिया। सीएम नीतीश कुमार भी इसमें शामिल हुए। हालांकि पांच विधायक भोज में शामिल नहीं हुए।

विज्ञापन
Floor Test: MLA Chetan Anand reached Tejashwi residence, said this before attending the meeting of RJD MLAs
राजद विधायक चेतन आनंद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले सियासी गलियारे में हलचल काफी तेज हो गई है। आज का दिन सभी सियासी दल के लिए काफी अहम है। सभी दल अपने अपने विधायकों का जुटान करवा रहे हैं। भाजपा अपने विधायकों को बोधगया में एकजुट कर चुकी है। वहीं जदयू ने भी अपने विधायकों को भोज दिया। सीएम नीतीश कुमार भी इसमें शामिल हुए। हालांकि पांच विधायक भोज में शामिल नहीं हुए। इसी बीच आज चर्चा में रहे पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे और राजद विधायक चेतन आनंद के बेटे तेजस्वी यादव के आवास पर पहुंचे। यहां राजद विधायकों की बैठक आयोजित की गई है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


तमाम अटकलों पर विराम लग गया
दावा किया जा रहा है कि राजद के कई विधायक लापता हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण नाम शिवहर से राजद के विधायक चेतन आनंद का था। लेकिन, अब चेतन आनंद को लेकर लगाए जा रहे तमाम अटकलों पर विराम लग गया। मीडिया से बातचीत के आधार पर चेतन आनंद ने मीडिया को साफ-साफ जवाब दे दिया है। उन्होंने कहा कि आप ही लोग संशय पैदा करते हैं। कोई संशय नहीं है। कहा जा रह है कि पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के बुलावे पर चेतन आनंद पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चेतन आनंद पर सबकी नजरें टिकी थीं
कहा जा रहा था कि सीएम नीतीश कुमार के करीबी और पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। ऐसे में गेंद अब मोदी सरकार के पाले में है। अगर मोदी सरकार ने जवाबी हलफनामे में आनंद मोहन की रिहाई को नियम के खिलाफ साबित कर दिया तो आनंद मोहन को फिर से जेल जाना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में चेतन आनंद पर सबकी नजरें टिकी थीं कि वह क्या करते हैं। लेकिन, अब तेजस्वी आवास पर राजद की विधायक दल की बैठक में शामिल होने के बाद तमाम अटकलों पर विराम लग गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed