फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Flights service starts next month from darbhanga to dubai know route ticket fare booking

खुशखबर:..तो अगले महीने से दरभंगा से दुबई के लिए फ्लाइट सेवा शुरू, उत्तर बिहार के यात्रियों को बड़ी सौगात

Sun, 13 Jun 2021 11:20 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 13 Jun 2021 11:20 AM IST
सार

उत्तर बिहार के यात्रियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। दरभंगा एयरपोर्ट पर पिछले साल से शुरू हुई फ्लाइट सेवाओं को धीरे-धीरे विस्तार किया जा रहा है। स्पाइस और इंडिगो एयरलाइंस दरभंगा से दुबई के लिए अगले महीने से विमान सेवा चालू करने की घोषणा की है। 

विज्ञापन
Flights service starts next month from darbhanga to dubai know route ticket fare booking
स्पाइस जेट की विमान सेवा - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्वी और उत्तरी बिहार से दुबई जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरभंगा एयरपोर्ट से दुबई के लिए फ्लाइट शुरू होने जा रही है। जुलाई से स्पाइसजेट और इंडिगो एयरलाइंस दुबई के लिए उड़ान सेवा शुरू करने का फैसला किया। स्पाइस जेट तीन जुलाई से वाया मुंबई फ्लाइट सेवा का संचालन शुरू कर रहा है। वहीं इंडिगो एयरलाइंस पांच जुलाई से हैदराबाद होते हुए फ्लाइट सेवा शुरू करेगी। 

विज्ञापन


3 जुलाई से स्पाइस जेट की सेवा होगी चालू 
दरभंगा से दुबई जाने वाले यात्रियों को स्पाइस जेट में 12,584 रुपये खर्च करने होंगे। स्पाइस जेट की पहली उड़ान तीन जुलाई को दोपहर ढाई बजे रवाना होगी, ये सीधे मुंबई जाएगी फिर वहां से रात 11:30 बजे दुबई के लिए फ्लाइट मिलेगी। जो करीब दो घंटे बाद रात के डेढ़ बजे दुबई पहुंचेगी। अहमदाबाद और दिल्ली होते हुए भी यात्री दुबई जा सकते हैं, हालांकि, इसके लिए किराया ज्यादा देना होगा।
विज्ञापन


इंडिगो की फ्लाइट 5 जुलाई से शुरू होगी
वहीं इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट दुबई के लिए 5 जुलाई से शुरू होगी। इसका किराया 14,142 रुपये रखा गया है। दरभंगा से हैदराबाद के लिए 5 जुलाई को पहली फ्लाइट दोपहर 12:45 बजे उड़ान भरेगा और दो घंटे बाद यानी दोपहर 2:45 बजे हैदराबाद एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। फिर अगले छह जुलाई की दोपहर 1:55 बजे दूसरे विमान से यात्री शाम करीब 4:30 बजे दुबई पहुंचेंगे। बता दें कि 5 जुलाई से इंडिगो एयरलाइन्स दरभंगा एयरपोर्ट से फ्लाइट का संचालन भी शुरू कर रहा है। इंडिगो की फ्लाइट दरभंगा से हैदराबाद और दरभंगा से कोलकता के लिए उड़ान भरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल 8 नवंबर को दरभंगा एयरपोर्ट से विमान सेवाओं का संचालन 
गौरतलब है कि बिहार के दरभंगा हवाईअड्डा से पिछले साल आठ नवंबर को विमान सेवा का संचालन शुरू हुआ था। पहले दिन यहां से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए सेवा शुरू की गई थी। मार्च 2021 से दरभंगा से कोलकाता, पुणे, अहमदाबाद और हैदराबाद के लिए फ्लाइट ने उड़ान भरना शुरू किया। वहीं कोरोना संकट में दरभंगा एयरपोर्ट से एयर एंबुलेंस सेवा भी शुरू की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed