फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Five people killed due to drinking poisonous liquor in Bihar

बिहार में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत

Sun, 21 Feb 2021 04:54 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, मुजफ्फरपुर
पीटीआई, मुजफ्फरपुर Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 21 Feb 2021 04:54 AM IST
विज्ञापन
Five people killed due to drinking poisonous liquor in Bihar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पिछले तीन दिन में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार में शराब की बिक्री और शराब पीने पर रोक है।

विज्ञापन


पीड़ित परिवार के एक सदस्य खेलावन मांझी ने शनिवार को बताया कि कटरा थाना क्षेत्र के दरगाह गांव में शराब पीने के बाद लोगों की मौत हो गई। भाजपा विधायक सहित कई राजनीतिक नेताओं ने भी मांझी के दावे का समर्थन किया।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने इस बात की पुष्टि की कि गांव में पांच लोगों की मौत हो गई है लेकिन उन्होंने इस बात से इनकार किया है कि मौत जहरीली शराब पीने की वजह से हुई है। एसएसपी ने हालांकि इस घटना के बाद कटरा पुलिस स्टेशन के थानाधिकारी सिकंदर कुमार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांत ने कहा कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिलाधिकारी प्रणव कुमार, एसएसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शनिवार को गांव पहुंचे और उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। भाजपा और राजद के नेताओं ने गांव जाकर घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed