{"_id":"5ba3649e867a557f6661fded","slug":"five-child-prisoners-absconded-after-killing-two-in-juvenile-home-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार : सुधार गृह में दो की हत्या कर पांच बच्चे फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार : सुधार गृह में दो की हत्या कर पांच बच्चे फरार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 20 Sep 2018 02:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में पूर्णिया स्थित एक बाल सुधार गृह में बुधवार को कुछ बच्चों ने एकाएक फायरिंग कर एक हाउस फादर और एक बच्चे को मार डाला..मृतक बच्चा भी पोक्सो (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस) का आरोपी था। घटना से मची अफरा तफरी के बाद मौका देख कर पांचों आरोपी भाग गए। भागने वाले बच्चों में तीन हत्या के प्रयास और बाकि के दो आर्म्स एक्ट के आरोपी हैं।
विज्ञापन
हालांकि, किशोर न्याय परिषद के प्रधान दंडाधिकारी दिव्य प्रकाश के अनुसार वारदात को अंजाम देने वाले पांचो बाल कैदियों की उम्र बड़ी होने के कारण उन्हें बड़े जेल भेजने का निर्देश दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक, पांचों बच्चे अपने कमरे से बहार निकले उनमें से एक के हाथ में बन्दूक थी। उसने सबसे पहले हाउस फादर विजेंद्र कुमार को गोली मारी। गोली विजेंद्र के गले पर लगी और वह गिर पड़े।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी और अन्य अधिकारी पहुंचे। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई है। अहम मुद्दा ये है की बाल सुधार गृह में कैदियों के पास बन्दूक कहां से आई। बताया जा रहा है की, कुछ दिन पहले सुधार गृह में जांच की गयी थी जिसमें एक बच्चे के पास कोरेक्स की बोतल पायी गयी थी। उन बच्चे को बाल कैदी सरोज पर मुखबिरी का शक हुआ जिसके बाद उसकी पिटाई भी की गयी थी।
विज्ञापन
इसकी खबर प्रधान न्यायिक दंडाधिकारी को हुई जिसके बाद उन्हें पता चला की पांचो बच्चे 18 वर्ष से अधिक आयु के हैं। उन्होंने पांचों को बड़े जेल में भेजने का निर्देश दिया है। आशंका है की इसी गुस्से के कारण पांचो बच्चों ने ये कदम उठाया।