फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   First supplementary expenditure statement for the year 2020-21 passed in Bihar Legislature

बिहार विधानमंडल में वर्ष 2020-21 का प्रथम अनुपूरक व्यय विवरण ध्वनिमत से पारित

Mon, 03 Aug 2020 10:39 PM IST
Rajeev Rai पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 03 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
First supplementary expenditure statement for the year 2020-21 passed in Bihar Legislature
बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी - फोटो : ANI

बिहार विधानमंडल ने वर्ष 2020-21 प्रथम अनुपूरक व्यय विवरण को सोमवार को ध्वनिमत से पारित कर दिया। विधानमंडल में वर्ष 2020-21 के लिए 22,777.32 करोड़ रुपये के प्रथम अनुपूरक व्यय विवरण के बारे में उपमुख्यमंत्री एवं वित्तमंत्री सुशील कुमार मोदी ने विधान परिषद को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि अप्रैल में बिहार सरकार ने कोरोना का मुकाबला करने वाले चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को एक माह के मूल वेतन के बराबर प्रोत्साहन भत्ता देने का निर्णय लिया। इसमें संविदाकर्मी भी शामिल हैं। तमाम परेशानियों के बावजूद राज्य सरकार ने 252.54 करोड़ रुपये का संकल्प जारी कर दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आंध्रप्रदेश, तेलंगना, ओडिशा, राजस्थान, महाराष्ट्र व केरल जैसे राज्यों ने जहां कोविड-19 संकट के दौरान अपने कर्मचारियों के वेतन व पेंशन में 30 से 50 प्रतिशत तक की कटौती कर ली, वहीं बिहार ने कर्मचारियों के वेतन, पेंशन में बिना किसी प्रकार की कटौती किए 31 जुलाई तक 10,732.88 करोड़ रुपये वेतन पर खर्च किये। इसके अलावा बिहार सरकार ने 6168.07 करोड़ रुपये पेंशन पर, 2959.04 करोड़ रुपये ब्याज के भुगतान व 1816.05 करोड़ रुपये ऋण की अदायगी सहित कुल 21,676.94 करोड़ रुपये व्यय किया है।
विज्ञापन


सुशील ने कहा कि 2020-21 में अप्रैल से जुलाई तक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में कुल मिलाकर 33.61 प्रतिशत की राजस्व संग्रह की कमी रही। 2019 के अप्रैल से जुलाई तक 11,171.20 करोड़ रुपये का जहां संग्रह हुआ था वहीं 2020 के अप्रैल से जुलाई तक 7,416.57 करोड़ रुपये का संग्रह हुआ जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 3754 करोड़ रुपये कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले चार महीने में 4,989 करोड़ रुपये का ऋण लिया है। राज्य सकल घरेलू उत्पाद का तीन प्रतिशत नेट ऋण लेने के प्रावधान के तहत केन्द्र ने 19,384 करोड़ रुपये ऋण की उगाही की अनुमति दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed