फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Firing between two parties in the fight for supremacy in Samastipur, two people injured

Bihar Crime: वर्चस्व की लड़ाई में दो पक्षों के बीच गोलीबारी, दो लोग घायल; गंभीर स्थिति में डीएमसीएच रेफर

Mon, 23 Oct 2023 02:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 23 Oct 2023 02:34 PM IST
सार

Bihar Police: समस्तीपुर से एक बार फिर वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो पक्षों द्वारा गोलीबारी करने का मामला सामने आया है। इस गोलीबारी में दो लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Firing between two parties in the fight for supremacy in Samastipur, two people injured
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच रविवार देर शाम गोलीबारी की घटना हुई। इस घटना में दोनों पक्ष के एक-एक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सिंघिया पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। घायलों की पहचान भूषण गांव निवासी जयवीर यादव और दशरथ डीह गांव निवासी ओमप्रकाश पासवान के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ओमप्रकाश के पिता सोगारथ पासवान और जयवीर के बीच वर्चस्व को लेकर विगत एक वर्ष में कई बार मारपीट की घटना घट चुकी है। रविवार को जयवीर अपने धान का खेत देखने गया था। तभी भूषण गांव और दशरथ डीह गांव के बीच स्थित गाछी में दोनों का आमना-सामना हो गया। इसके बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग की गई। उसमें दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति घायल हो गए। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन




गोलीबारी की घटना को लेकर डीएसपी शिवम कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। अभी किसी भी पक्ष की ओर से लिखित तौर पर थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed