फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Fire broke out in moving bike in Nalanda

Nalanda: डिवाइडर से टकराकर बाइक में लगी आग; सड़क पार कर रहे युवक को बचाने में हुआ हादसा, बाइक सवार सुरक्षित

Thu, 28 Sep 2023 06:27 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 28 Sep 2023 06:27 PM IST
सार

प्लस टू बापू हाई स्कूल के पास सड़क पार कर रहे एक युवक को बचाने के चक्कर में वह डिवाइडर से जा टकराया बाइक सवार युवक।
 

विज्ञापन
Fire broke out in moving bike in Nalanda
हादसे के बाद जली हुई बाइक के जमा हुए लोग। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

नालंदा में गुरुवार को बिहार शरीफ राजगीर बाईपास पर एक मोटरसाइकिल बीच सड़क पर जल उठी। घटना सिलाव थाना क्षेत्र अंतर्गत प्लस टू बापू हाई स्कूल के समीप की है। हादसे में बाइक सवार सिलाव थाना क्षेत्र के बराकर गांव निवासी मोहम्मद फरहान बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन


घटना के अनुसार बाइक सवार मोहम्मद फरहान किसी काम को लेकर बिहार शरीफ गया था। वहां से लौटते समय प्लस टू बापू हाई स्कूल के पास सड़क पार कर रहे एक युवक को बचाने के चक्कर में वह डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर के बाद अचानक से उसकी बाइक में आग लग गई। युवक बाइक से कूदकर हुआ। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। वहीं, घटना स्थल पर मौजूद भीड़ अपने मोबाइल में वीडियो बनाने में मशगूल हो गई। इस दौरान थोड़ी देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि आवागमन भी कुछ समय के लिए ठप हो गया।
विज्ञापन


सिलाव थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया तब तक बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामलें की जांच में जुट गई है। बाइक को सड़क से किनारे कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed