{"_id":"643fcf2497a1f356030247f8","slug":"fire-broke-out-due-to-short-circuit-in-electric-wire-in-aurangabad-nagar-police-station-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: जलने से बचा औरंगाबाद नगर थाना, आग के काबू में नहीं आने पर राख हो जाते तीन सौ वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: जलने से बचा औरंगाबाद नगर थाना, आग के काबू में नहीं आने पर राख हो जाते तीन सौ वाहन
Wed, 19 Apr 2023 04:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 19 Apr 2023 04:53 PM IST
सार
औरंगाबाद नगर थानाध्यक्ष सतीश बिहारी शरण ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। आग पर काबू पा लिया गया है। आग बुझाने में आसपास के लोगों ने सुझबुझ का परिचय दिया और सराहनीय सहयोग किया है। आग लगने की घटना में जान-माल की कोई क्षति नहीं हुई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में औरंगाबाद नगर थाना बुधवार की दोपहर जलने से बच गया। आग लगने के बाद उस पर जल्द ही काबू पा लिया गया। ऐसा नहीं होने पर विभिन्न मामलों में जब्त किए गए थाना परिसर में रखे करीब 300 दो पहिया और चार पहिया वाहन जलकर खाक हो जाते।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि नगर थाना परिसर के अंदर से होकर ही 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार गुजरा है। भयंकर गर्मी के बीच चल रहे लू के थपेड़ों से बिजली का 11 हजार वोल्ट का तार आपस में टकरा कर स्पार्क कर गया और तार भी टूटकर गिर गया। तार से निकली चिंगारी वहीं पड़े कूड़े-कचरे के ढेर पर जा गिरी। इससे उसमें आग लग गई। आग की लपटों के तेज होने और उससे उठते धुएं पर अचानक से थाने में मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों और आसपास से गुजर लोगों की नजर पड़ी। फिर वे लोग आनन-फानन में आग बुझाने दौड़ पड़े।
विज्ञापन
इस दौरान आग बुझाने के लिए जिसके हाथ में जो कुछ लोटा या बाल्टी लगी, सभी उसमें जहां-तहां से पानी लेकर आग बुझाने पहुंचे। वहीं, थाने के बगल में स्थित एक कोयले के दुकानदार ने आग से कोयला जलने से बचाने के लिए अपने घर की टंकी से पाइप से पानी दिया। फिर काफी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान आग बुझाने से पहले बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली आपूर्ति भी बंद करा दी गई थी।
विज्ञापन
अगर आग पर जल्दी काबू नहीं पाया जाता तो उसकी चपेट में आने से थाना परिसर के मैदान में रखे विभिन्न मामलों में जब्त करीब तीन सौ दो पहिया और चार पहिया वाहन जल जाते। ऐसे में स्थिति कितनी भयावह होती, वह कल्पना से परे है। वहीं, आग थाना परिसर में स्थित भवनों में भी लग सकती थी। खैर संयोग अच्छा रहा कि एक बड़ा हादसा टल गया। लेकिन इस छोटी सी आग लगने की घटना ने नगर थाना की व्यवस्था की भी पोल खोल दी।
औरंगाबाद के सभी थानों में दमकल गाड़ी उपलब्ध है, लेकिन औरंगाबाद नगर थाना में एक अदद दमकल उपलब्ध नहीं है। अगर दमकल गाड़ी मौजूद होती तो उसका इस्तेमाल इस घटना में कर लिया जाता। इससे आग बुझाने के लिए इतनी परेशानी झेलने के बजाय सुविधाजनक तरीके से उस पर काबू पा लिया जाता।
औरंगाबाद नगर थानाध्यक्ष सतीश बिहारी शरण ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। आग पर काबू पा लिया गया है। आग बुझाने में आसपास के लोगों ने सुझबुझ का परिचय दिया और सराहनीय सहयोग किया है। आग लगने की घटना में जान-माल की कोई क्षति नहीं हुई है। कोई खास नुकसान नहीं हुआ है।