{"_id":"651fe7c8b4252ec4900b76ed","slug":"fir-lodged-on-brabu-vice-chancellor-registrar-fo-and-fa-regarding-financial-irregularities-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"BRABU: उच्च शिक्षा निदेशक के निर्देश पर कुलपति, कुलसचिव, एफओ और एफए पर FIR दर्ज; वित्तीय अनियमितताएं आईं सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BRABU: उच्च शिक्षा निदेशक के निर्देश पर कुलपति, कुलसचिव, एफओ और एफए पर FIR दर्ज; वित्तीय अनियमितताएं आईं सामने
Fri, 06 Oct 2023 04:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 06 Oct 2023 04:26 PM IST
सार
BRABU Muzaffarpur: BRABU के कुलपति, कुलसचिव, एफओ और एफए पर विश्वविद्यालय थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। आरडीडीई ने बताया कि विश्वविद्यालय में सामने आई वित्तीय अनियमितता को लेकर शिक्षा विभाग के निर्देश पर एफआईआर कराई गई है।
विज्ञापन
BRABU के कुलपति प्रो. शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी तथा अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाबासाहब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) के कुलपति, कुलसचिव, एफओ और एफए पर वित्तीय अनियमितता को लेकर विश्वविद्यालय थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक डॉ. देवेंद्र प्रसाद की शिकायत और उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. रेखा कुमारी के निर्देश पर की गई है।
विज्ञापन
ये वित्तीय अनियमितताएं आईं सामने
बताया जा रहा है कि कुलपति प्रो. शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी, रजिस्ट्रार प्रो. संजय कुमार, वित्त अधिकारी विनोद राय और वित्तीय सलाहकार जेपी शर्मा पर बाबासाहब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय में बिना टेंडर के 38 लाख की स्टेशनरी खरीदने, बिना क्रय समिति के प्रिंटिंग का 58.62 लाख का भुगतान करने, सुरक्षा एजेंसी के भुगतान की फाइल उपलब्ध नहीं कराने, टेबुलेशन डायरेक्टर को अग्रिम राशि का समायोजन नहीं करने, बिना निबंधित फर्म से खरीदारी करने और नियुक्त कर्मियों की फाइल नहीं देने आदि आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
आरोपियों पर 24 घंटे में एफआईआर दर्ज करने का था निर्देश
दरअसल, उच्च शिक्षा निदेशक ने आरडीडीई को 24 घंटे में इन सभी पर मामला दर्ज कराने का निर्देश दिया था। शिक्षा विभाग ने वित्तीय अनियमितता और राज्य सरकार के पैसे का नियम के खिलाफ खर्च के आरोप में मामला दर्ज कराने को कहा था। शिक्षा विभाग ने बीते दिनों ऑडिट टीम भेजकर विश्वविद्यालय का ऑडिट कराया था। उसमें कई गड़बड़ियां सामने आई थीं।
विज्ञापन
55 पेज का दिया गया आवेदन
आरडीडीई ने बताया कि शिक्षा विभाग के निर्देश पर एफआईआर कराई गई है। विवि थानाध्ययक्ष अरसद नोमान ने बताया कि आरडीडीई की लिखित शिकायत पर कुलपति, कुलसचिव, एफओ और एफए पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरडीडीई ने 55 पेज का आवेदन भी दिया है। आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।