फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Fierce fire broke out in Siwaisingpur village of Samastipur, more than 100 houses gutted

Bihar: समस्तीपुर के सिवैसिंगपुर गांव में भीषण आग लगी, 100 से ज्यादा घर जले, कई मवेशी और छह बाइक जलकर खाक

Thu, 20 Apr 2023 04:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Thu, 20 Apr 2023 04:43 PM IST
सार

सिवैसिंगपुर मठ के पास के मकान से अचानक दोपहर करीब एक बजे आग की चिंगारी उठी। इस दौरान चल रही तेज पछुवा हवा के कारण आग का तेजी से गांव की ओर फैलाव हो गया। इससे देखते ही देखते पूरा गांव जलने लगा। लोगों ने इधर-उधर भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई।इस घटना में कई मवेशियों के जल जाने की सूचना है।

विज्ञापन
Fierce fire broke out in Siwaisingpur village of Samastipur, more than 100 houses gutted
शॉर्ट सर्किट से गांव में भड़की आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के सिवैसिंगपुर गांव में गुरुवार दोपहर भीषण आग लग गई। इस हादसे में पूरा गांव जलकर राख हो गया, जिसमें 100 से अधिक घरों के जलकर राख हो जाने की सूचना है। इस घटना में कई मवेशियों के अलावा आधा दर्जन से अधिक बाइकें भी जलकर खाक हो गईं।

विज्ञापन


घटना की सूचना पर मोहिउद्दीन नगर के अलावा पटोरी की दमकल टीम बचाव और राहत कार्य में जुट गई है। वहीं, आग के बढ़ रहे दायरे को देखते हुए समस्तीपुर जिला मुख्यालय से भी दमकल टीम को मंगाया गया है। हालांकि, इस घटना में जन हानि की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सिवैसिंगपुर मठ के पास के मकान से अचानक दोपहर करीब एक बजे आग की चिंगारी उठी। इस दौरान चल रही तेज पछुवा हवा के कारण आग का तेजी से गांव की ओर फैलाव हो गया। इससे देखते ही देखते पूरा गांव जलने लगा। लोगों ने इधर-उधर भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना में कई मवेशियों के जल जाने की सूचना है। उधर, हल्ला होने के बाद स्थानीय लोगों ने थाना को जानकारी दी। उसके बाद थाना से छोटे दमकल वाहन को भेजा गया। लेकिन स्थिति नियंत्रित नहीं होता देख पटोरी थाने को जानकारी दी गई। कुछ देर बाद पटोरी थाने की दमकल टीम भी पहुंची। लेकिन पानी खत्म हो जाने के कारण दमकल गाड़ी वापस थाने चली गई। इस दौरान आग और बेकाबू हो गई, जिसके बाद स्थानीय जन प्रतिनियों ने जिला मुख्यालय को सूचना दी है। जिला मुख्यालय से बड़ा वाहन भेजा गया है।


मौके पर सीओ प्रमोद कुमार रंजन ने बताया कि अभी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। समस्तीपुर से भी मदद मांगी गई है। ग्रामीणों ने 100 से अधिक घर जलने की बात बताई है। आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed