फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Father-in-law used to tell daughter-in-law and massage with oil in a closed room, now murdered

Bihar: ससुर बहू से कहता था बंद कमरे में लाइट ऑफ कर तेल से मालिश करो, अब कर दी हत्या; शमशान में शव छोड़ फरार

Fri, 06 Oct 2023 03:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 06 Oct 2023 03:28 PM IST
सार

Bihar Crime: मृतका की मां ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही उसकी बेटी उसे बताती थी कि उसके ससुर की उसके प्रति नीयत सही नहीं है। उसका ससुर हमेशा कमरा बंद कर और लाइट को ऑफ करवा कर तेल मालिश करने के लिए जिद करता था। ऐसा न करने पर गाली-गलौज करता था।

विज्ञापन
Father-in-law used to tell daughter-in-law and massage with oil in a closed room, now murdered
शमशान में चोरी-छिपे जला रहे थे ससुराल वाले, मौके पर पहुंची पुलिस तो हुए फरार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीतामढ़ी में बहू पर गलत नजर रखने वाले ससुर ने घरवालों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। घटना जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र के अमाना गांव की हैं। जहां एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मामला सामने आने के बाद मृतका के परिजनों ने उसके ससुर पर गंभीर आरोप लगाया है। मृतका की पहचान अमाना गांव स्थित वार्ड नंबर 9 निवासी दिलीप महतो की पत्नी द्रौपदी देवी (25) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 

विज्ञापन

बंद कमरे में मालिश करने को कहता था ससुर

मृतका की मां ने बताया कि उसकी बेटी द्रौपदी देवी की शादी तीन साल पहले अमाना गांव के कृपाल महतो के बेटे दिलीप महतो के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसकी बेटी उसे बताती थी कि उसके ससुर की उसके प्रति नीयत सही नहीं है। उसका ससुर हमेशा कमरा बंद कर और लाइट को ऑफ करवा कर तेल मालिश करने के लिए जिद करता था। ऐसा न करने पर गाली-गलौज करता था। द्रौपदी इन हरकतों की शिकायत अपने परिजनों से करती रही। कई बार आपसास के लोगों के साथ इस बात को रखा गया और उसके ससुर को समझाया गया। इतना ही नहीं उसके बाद वह अपने मायके में रह रही थी। जब परिजनों ने उसकी दूसरी शादी की बात की तो लड़की ने मना कर दिया।
विज्ञापन

 
छिपकर कर रहे थे दाह संस्कार
मृतका की मां ने बताया कि आज सूचना मिली कि उसके बेटी का शव फंदे से लटका पाया गया है। मृतका की मां का आरोप है कि उसकी बेटी के गले में रस्सी का फंदा लगाकर हत्या की गई है। साथ ही उन्होंने बताया की हत्या के बाद उसके शव का चोरी-छिपे दाहसंस्कार करने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच मृतका के मायके वालों को पता चला और उन लोगों द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस को आते देख मृतका के ससुराल वाले शव को शमशान में छोड़कर फरार हो गए। उसके बाद सूचना पर पहुंची सुरसंड थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed