फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Farmer told Indradev in a typical way about the rain in Bihar, also made a video

Bihar: जब किसान ने बारिश को लेकर ठेठ अंदाज में इंद्रदेव को सुनाई खरी-खोटी; कहा- तू हो मेयर... मुखिया से कम नईख

Tue, 08 Aug 2023 08:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 08 Aug 2023 08:20 PM IST
सार

Bihar News: सीतामढ़ी के किसी प्रखंड एक किसान का वायरल वीडियो सामने आया है। वीडियो में किसान इंद्रदेव को कोस भी रहा है और बारिश की गुजारिश भी कर रहा है। इसमें उसने इंद्रदेव से बारिश का आग्रह करते हुए मेयर और मुखिया पर भी रोचक व्यंग्य किया है।

विज्ञापन
Farmer told Indradev in a typical way about the rain in Bihar, also made a video
इंद्रदेव से बारिश करवाने की गुहार लगाता किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीतामढ़ी और शिवहर जिले में मंगलवार की सुबह से ही एक किसान का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक किसान बारिश के लिए इंद्रदेव से गुजारिश कर रहा है। वहीं, इंद्रदेव को राक्षस के तांडव के भय की याद भी दिला रहा है। उक्त वीडियो को किसान ने कॉमेडी वीडियो की तरह रिकॉर्ड किया है। उसमें किसान ठेठ अंदाज में इंद्रदेव भगवान को अपनी पीड़ा बता रहा है। वह उनसे कभी सख्त तो कभी कड़े लहजे में बारिश करने की मांग कर रहा है। 

विज्ञापन


वीडियो में क्या कहता है किसान
वीडियो में उक्त किसान इंद्रदेव भगवान को ठेठ भाषा में ही कहता है "हो इनर देव का... गोर लागई तरिअव... न बरसबहु... सफा हमनी पर से ध्यान उतरिए गेल हव... जा ये मरदे कुछ बरसहू न...।" तू हो मेयर... मुखिया से कम नईख... पावर हव त साफ टेटियई पर उतर जाई तार... मतलब सावन में कहीं आंधी बहलई ह... बरसावे के चाही पानी त बह रहल बा आन्ही... ईहे न चलवा बा कि इंगरासन पर राक्षस सब हमला कर ले, त दऊर के विष्णु भगवान किहा त दऊर के शंकर भगवान किहा जा ल... कम से कम किसानों के देखे के चाही...। "किसान के भी बात सुन... हमरा बात के आन होतव बारिश करब..। सब जगह बारिश हो रहल हई...हमनी के एरिया में बारिसे न हई।
विज्ञापन


मेयर और मुखिया जैसी हालत बताई
वायरल वीडियो शिवहर जिला या शिवहर सीमा से सटे सीतामढ़ी के किसी प्रखंड का है। यह पता नहीं चल सका है, लेकिन किसान की भाषा से यह शत-प्रतिशत है कि वीडियो सीतामढ़ी या शिवहर जिले का ही है। उसमें उक्त किसान इंद्रदेव को कोस भी रहा है और बारिश की गुजारिश भी कर रहा है। इस दौरान उसने इंद्रदेव से बारिश का आग्रह करते हुए मेयर और मुखिया पर भी रोचक व्यंग्य किया है। किसान कहता है कि पावर में आने पर कैसे मेयर और मुखिया के तेवर बदल जाते हैं। हावभाव बदल जाता है। वे जनता को भगवान भरोसे छोड़ देते हैं। कुछ ऐसा ही हाल इंद्र देव भगवान का भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed