फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Family of girlfriend beaten young man and give poison in water in Katihar district Bihar

प्यार की खौफनाक सजा : प्रेमी को पेड़ से बांधकर पीटा, पानी मांगने पर पिलाया जहर

Sun, 07 Jul 2019 03:05 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आसिम खान Updated Sun, 07 Jul 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
Family of girlfriend beaten young man and give poison in water in Katihar district Bihar
- फोटो : Social Media

बिहार में एक युवक को दो बच्चों की मां से प्यार करने की कीमत जान गंवाकर चुकानी पड़ी। कटिहार जिले के पूर्णिया का रहने वाला ताला मरांडी का दो बच्चों की मां के साथ प्रेम प्रसंग था। महिला की बहन और बहनोई ने पहले तो युवक की जमकर पिटाई की बाद में उसे जहर देकर मार डाला।

विज्ञापन


प्रेमिका रौतारा थाना इलाके के धर्मगंज गांव की रहने वाली है। जब प्रेमिका घर पर अकेली थी तो उसने अपने प्रेमी को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। युवक धर्मगंज गांव पहुंचा जहां वो अपनी बहन के घर रुका। जब वो घर में साथ थे तो प्रेमिका की बहन और बहनोई ने आपत्तिजनक हालत में दोनों को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


दोनों ने इसकी जानकारी लोगों को दी। लोगों ने प्रेमिका के घर पहुंचते ही ताला को पकड़ लिया। लोगों ने युवक को एक पेड़ से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई की। पिटाई खाने के बाद ताला को प्यास लगी तो उसने पीने के लिए पानी मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की के बहन और बहनोई ने पानी में जहर घोलकर ताला को पिला दिया। पानी पीने के बाद युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed