फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   factual scene of narendra modi speech darbhanga aiims and where nitish kumar decided to give land for aiims

Bihar News : दरभंगा AIIMS की जमीन नदी के पानी में डूबी है; केंद्र के दावे और नीतीश सरकार की जिद का हाल देखिए

Thu, 17 Aug 2023 03:54 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 17 Aug 2023 03:54 PM IST
सार

Narendra Modi Vs Nitish Kumar : प्रधानमंत्री के अनुसार जिस एम्स में इलाज हो रहा, उस जमीन को देखिए। मुख्यमंत्री जिस जमीन पर एम्स बनवाने को अड़े हैं, उस जमीन को देखिए। फिलहाल, जमीन दिखेगी नहीं। इसलिए, कमर भर पानी में मछली मारते मछुआरों को देखिए।

विज्ञापन
factual scene of narendra modi speech darbhanga aiims and where nitish kumar decided to give land for aiims
दरभंगा एम्स के लिए चिह्नित की गई जमीन का हाल देखिए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा एम्स को लेकर बिहार की नीतीश सरकार और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के बीच आर-पार की लड़ाई चल रही है। यह लड़ाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान के बाद ज्यादा बढ़ गई, जब उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए यह बनाया गया है। राज्य की महागठबंधन सरकार के लगभग हर नेता ने प्रधानमंत्री को जमकर घेरा कि बना ही नहीं तो सुविधा की बात कहां। दिल्ली जाने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में साफ कहा कि दरभंगा एम्स बनेगा तो शोभन में ही। 'अमर उजाला’ रिपोर्टर ने उस जमीन पर जाने की कोशिश की, लेकिन वहां तो नदी का पानी भरा हुआ है। छातीभर पानी है। मछली मारने वाले मिले, उन्होंने भी मजा लेते हुए कहा- “जखन धरि दुनू सरकार फरिऔतै, तावत धरि मांछ मारि अपन पेट भरि ली। अवसर छै तऽ किएक छोड़ल जाए।नदी में पानि अयलै अछि।” ("जब तक दोनों सरकार कोई बीच का रास्ता निकाले, तबतक तो हम मछली मारकर पेट पाल लें। मौका है तो क्यों छोड़ा जाए। नदी का पानी आया है।)

विज्ञापन


विज्ञापन

factual scene of narendra modi speech darbhanga aiims and where nitish kumar decided to give land for aiims
बिहार सरकार ने दरभंगा एम्स के लिए यही जमीन चिह्नित की है। - फोटो : अमर उजाला

शोभन इलाके की जमीन पर मछली मार रहे मछुआरे

बिहार सरकार के अनुसार, शोभन बाइपास के पास पंचोभ के इस मौजा में जो ग्रीन फील्ड दिया है उसी में एम्स निर्माण का प्रस्ताव दिया गया था। मुख्यमंत्री जिस शोभन की जमीन पर एम्स बनाने की बात कर रहे, वहां अभी फिलहाल जलजमाव है। नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का पानी आ गया है। पानी इतना है कि अब यहां कमर से ऊपर तक पानी में प्रवेश कर चुका है। मछुआरा मछली मारने के काम में जुटे हुए देखे जा रहे हैं।


हर साल की तरह बारिश में डूब जाती है यह जमीन
ऐसे में यदि केंद्रीय स्वास्थ विभाग की टीम उनकी बात मानकर दुबारा यहां जमीन की जांच की जाएगी तो उसे यहां जमीन मिलेगी ही नहीं। क्योंकि हर साल की तरह बरसात के पानी के साथ नदियों के जलस्तर बढ़ते ही यह पूरा इलाका तीन से चार माह तक पानी डूब जाता है। 

factual scene of narendra modi speech darbhanga aiims and where nitish kumar decided to give land for aiims
शोभन बाइपास इलाके की जमीन। - फोटो : अमर उजाला
एम्स निर्माण के नाम पर केवल राजनीति
अब यह साफ हो गया है 2024 के लोकसभा चुनाव से पूर्व एम्स निर्माण के नाम पर केवल राजनीति ही होती रहेगी। लोकसभा चुनाव में हर पार्टी अपनी अपनी तरीके से राजनीत रोटी सेंकने का काम करेगी। और जनता एम्स नहीं बनने से ठगे महसूस करते रहेंगे।

जिस जमीन की सीएम बात कर रहे, वहां कमर भर पानी
स्थानीय प्रदीप गुप्ता ने कहा कि जब इनलोगों को एम्स का निर्माण करना ही नहीं था। डीएमसीएच परिसर में बड़े-बड़े क्वाटर्स को क्यों तोड़ दिया है। करोड़ो की संपत्ति को तोड़ दिया गया। अब मुख्यमंत्री कहते हैं कि शोभन में ही बनाना होगा उस जमीन पर अभी कमर ऊपर पानी है। इसमें मछुवारे मछली मारते नजर आते हैं।

मिथिलावासियों को ठग रहे भाजपा और जदयू के लोग 
सीतेश कुमार कहते हैं कि भाजपा और जदयू के लोग मिथिलांचल के लोगो को ठगने का काम कर रहे हैं। इन्हें एम्स के निर्माण और मिथिला के लोगों का कोई ख्याल नहीं है। यह लोग लॉलीपॉप दिखाकर लोगों का वोट जुटाने की जुगाड़ में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed