फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Explosion in power control room of Jamui Sadar Hospital due to short circuit, panic among patients relatives

Bihar News: शॉर्ट सर्किट से सदर अस्पताल के पावर कंट्रोल रूम में हुआ विस्फोट, मरीजों और परिजनों में अफरातफरी

Wed, 21 Jun 2023 06:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 21 Jun 2023 06:42 PM IST
सार

जमुई सदर अस्पताल के पावर कंट्रोल रूम में बुधवार की दोपहर शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक एक-एक करके दो विस्फोट हुए। इससे अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे मरीज और उनके परिजन विस्फोट की आवाज सुनकर सहम गए। उन्हें लगा कि किसी ने बम फोड़ दिया हो, जिसके बाद मरीज और उनके परिजन इधर-उधर भागते दिखे।

विज्ञापन
Explosion in power control room of Jamui Sadar Hospital due to short circuit, panic among patients relatives
विस्फोट के बाद कंट्रोल रूम में फैला धुआं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जमुई जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में बुधवार की दोपहर शॉर्ट सर्किट के कारण पावर कंट्रोल रूम में अचानक दो बार विस्फोट हो गया। इससे अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों में अफरातफरी का माहौल हो गया। विस्फोट के कारण लोग इधर से उधर भागने लगे। हालांकि इस विस्फोट में किसी भी प्रकार की कोई जान-माल की क्षति नहीं हुई। लेकिन विस्फोट के कारण मरीज कुछ देर के लिए सहम गए थे।

विज्ञापन


मरीज और उनके परिजन वार्डों से निकलकर इधर-उधर देखने लगे। उन्हें लगा कि कहीं कोई बम विस्फोट तो नहीं हुआ है। हालांकि जानकारी मिलते ही अस्पताल के टेक्नीशियन मौके पर पहुंचे और शॉर्ट सर्किट होने के कारण पता करने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, बुधवार की दोपहर सदर अस्पताल के पावर कंट्रोल रूम में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक एक-एक करके दो विस्फोट हुए। इससे अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे मरीज और उनके परिजन विस्फोट की आवाज सुनकर सहम गए। उन्हें लगा कि किसी ने बम फोड़ दिया हो, जिसके बाद मरीज और उनके परिजन इधर-उधर भागते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना कि जानकारी मिलने के बाद अस्पताल कर्मचारी प्रभात कुमार और टेक्नीशियन मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को शॉर्ट सर्किट के कारण विस्फोट होने की जानकारी दी। उसके बाद इधर-उधर भाग रहे मरीज और परिजनों ने राहत की सांस ली। कुछ दिन पहले भी शॉर्ट सर्किट के कारण अस्पताल परिसर में आग लग गई थी। उसकी वजह से एक घंटे तक पूरे अस्पताल में अंधेरा छा गया था, जिसके कारण मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed