फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   executive chairman of bihar legislative council administered oath to nine newly elected members

बिहारः विधान परिषद के कार्यकारी सभापति ने नवनिर्वाचित नौ सदस्यों को दिलाई शपथ

Wed, 01 Jul 2020 07:49 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 01 Jul 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
executive chairman of bihar legislative council administered oath to nine newly elected members
Bihar Legislative Council - फोटो : सोशल मीडिया

बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित नौ सदस्यों को सदन के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने बुधवार को शपथ दिलाई। बिहार विधान परिषद के सभागार में बुधवार को आयोजित एक समारोह के दौरान नव निर्वाचित सदस्यों ने सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली।

विज्ञापन


शपथ लेने वालों में जदयू के गुलाम गौस, कुमुद वर्मा और भीष्म सहनी, राजद के मोहम्मद फारूक, चंद्रबली सिंह चंद्रवंशी और सुनील कुमार सिंह, भाजपा के संजय मयूख और सम्राट चौधरी और कांग्रेस के समीर कुमार सिंह शामिल थे जिन्हें 29 जून को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया था।
विज्ञापन


इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, मंत्रीगण श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, विनोद नारायण झा सहित बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल की सचेतक रीना यादव, सदस्यगण प्रेमचंद मिश्रा, बीरेंद्र नारायण यादव, सी.पी. सिंह, विधायकगण अब्दुल बारी सिद्दीकी, भोला यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सचिव विनोद कुमार ने कार्यक्रम का आरम्भ निर्वाचन संबंधी गजट अधिसूचना को पढ़कर किया जिसके बाद सदन के कार्यकारी सभापति द्वारा नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed