फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Exclusive interview with shatrughan sinha

एक्सक्लूसिव: शॉटगन बोले, मैं बिहार का सीएम बनने को तैयार

Sat, 05 Apr 2014 03:33 PM IST
Updated Sat, 05 Apr 2014 03:33 PM IST
विज्ञापन
Exclusive interview with shatrughan sinha

शत्रु से जब ये सवाल पूछा गया कि क्या आप आने वाले बिहार विधानसभा चुनावों में पार्टी का चेहरा बनेंगे तो उन्होंने कहा कि मैं अपने चाहते वालों का शुक्रिया अदा करता हूं जो ऐसा चाहते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी में मेरे पास कोई पद नहीं है लेकिन कद है और ये व्यक्तिगत कद है, जैसे लता मंगेशकर की आवाज ही उनकी पहचान है ऐसे ही मेरा व्यक्तित्व मेरी पहचान है।
विज्ञापन


शत्रु ने कहा कि अगर पार्टी मुझे किसी योग्य समझती है, जिम्मेदारी देती है तो मैं उसे निभाने के लिए तैयार हूं, हालांकि मेरी ऐसी कोई खुद की इच्छा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं देख रहा हूं कि ऐसी मांग जोर पकड़ रही है, अगर पार्टी मुझे लायक समझती है तो मैं जिम्मेदारी निभाने तो तैयार हूं...प्रदेश हित में, देश हित में और जनहित में।


हमारा विरोधी हमारा दुश्मन नहीं है

Exclusive interview with shatrughan sinha

बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा ने अमर उजाला से खास बातचीत करते हुए कहा कि जहां पूरे देश में भाषा का संयम खोया जा रहा है वहीं पटना में ऐसा नहीं है। उन्होंनें कहा कि हम ये समझते हैं कि हमारा विरोधी हमारा दुश्मन नहीं है।

बीजेपी उम्मीदवार और पूर्व अभिनेता ने कहा कि सामने चुनाव लड़ रहा शख्स हमारा विरोधी हो सकता है लेकिन वो हमारे ही समाज से है, हमारे ही देश से है, हमारे ही घर से है।

उन्होंने कहा कि पटना में एक दूसरे का सम्मान किया जा रहा है और किसी ने भी भाषा का संयम नहीं खोया है। हालांकि नतीजे क्या होंगे ये तो १६ मई को ही पता चलेगा।

पटना साहिब सीट पर शत्रु के सामने चुनौती

Exclusive interview with shatrughan sinha

बिहार की पटना साहिब सीट पर शत्रुघ्न सिन्हा के सामने चुनाव लड़ रहे हैं कांग्रेस की ओर से कुणाल सिंह और आम आदमी पार्टी ती ओर से परवीन अमानुल्लाह।

कुणाल सिंह जाने माने भोजपुरी सितारे भी हैं और परवीन बिहार की नीतीश सरकार में मंत्री थीं।

शत्रु के प्रचार में उनकी पत्नी पूनम सिन्हा पसीना पहा रही हैं लेकिन उनकी बेटी और मशहूर अदाकारा सोनाक्षी उनके लिए प्रचार में शरीक नहीं हो पाई हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा दो बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं जबकि 2009 के लोकसभा चुनाव में वे पटना साहिब सीट से लोकसभा का चुनाव जीते थे।

पटना में हुआ था शत्रु का विरोध

Exclusive interview with shatrughan sinha

शत्रुघ्न सिन्हा को जब पटना साहिब से टिकट दिया गया और वो पटना आए तो कुछ लोगों ने काले झंडे दिखा कर उनका विरोध किया। गौरतलब है कि शत्रु को इस बार पटना साहिब से टिकट दिए जाने पर पार्टी में एकराय नहीं थी।

पार्टी का एक धड़ा बीजेपी के दिग्गज नेता और पार्टी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद के लिए पटना साहिब से टिकट चाहता था, जबकि शत्रु को दिल्ली से लड़ाए जाने की चर्चा थी।

इस पूरे विवाद के बावजूद शत्रु इस सीट के लिए अड़े रहे और उनको टिकट मिला भी लेकिन पटना आते ही उनका स्वागत काले झंडों से किया गया।

पहले आडवाणी अब मोदी

Exclusive interview with shatrughan sinha

शत्रुघ्न सिन्हा को आडवाणी गुट का माना जाता रहा है, वे कई मर्तबा खुले मंच से आडवाणी का समर्थन कर चुके हैं। लेकिन टिकट मिलने के बाद सिन्हा के सुर बदल गए और उन्होंने मोदी को एक्शन हीरो बता दिया।

उन्होंने मोदी का विरोध भी किया था लेकिन टिकट मिलने के बाद उन्होंने कहा कि अब उनका लक्ष्य मोदी को पीएम बनाना है, ठीक ऐसे ही जैसे अर्जुन का ध्यान मछली की आंख पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed