{"_id":"647995b00ca9f69ae001a4d3","slug":"excise-team-seized-huge-quantity-of-liquor-ordered-from-courier-in-zilla-parishad-market-of-muzaffarpur-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: यहां कुरियर से मंगवाई गई भारी मात्रा में शराब; उत्पाद टीम ने जिला परिषद मार्केट में छापा मार कर जब्त की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: यहां कुरियर से मंगवाई गई भारी मात्रा में शराब; उत्पाद टीम ने जिला परिषद मार्केट में छापा मार कर जब्त की
Fri, 02 Jun 2023 12:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:39 PM IST
सार
डीसीएलआर पूर्वी विनीत कुमार ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर जिला परिषद मार्केट से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। बरामद शराब का मिलान कराया जा रहा है। विभाग की टीम पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
उत्पाद विभाग की टीम द्वारा जब्त की गई भारी मात्रा में विदेशी शराब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर में शराब के काले कारोबारी कुरियर से लगातार शराब मंगवा रहे हैं। इसी बीच शहर के स्टेशन रोड स्थित जिला परिषद मार्केट से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई है। दरअसल, उत्पाद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र के जिला परिषद मार्केट में एक कुरियर कंपनी ने शराब की बड़ी खेप पहुंचाई है। इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने जिला परिषद मार्केट के एक कुरियर कंपनी के गोदाम पर छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप को जब्त किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सरकारी भवन के होने के कारण मद्य निषेध विभाग की टीम ने मौके पर मजिस्ट्रेट के तौर पर डीसीएलआर पूर्वी विनीत कुमार के समक्ष छापेमारी की सारी प्रक्रिया पूरी की। वहीं, डीसीएलआर पूर्वी विनीत कुमार ने बताया कि मद्य निषेध विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के जिला परिषद मार्केट के एक कुरियर कंपनी के गोदाम में भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप पहुंची है। उन्होंने कहा कि सूचना के तहत उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर जिला परिषद मार्केट से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। बरामद शराब का मिलान कराया जा रहा है। साथ ही मद्य निषेध विभाग की टीम पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
liquor seized from courier company Godown