फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Ex CM Jitan Ram Manjhi in favour of minister ratnesh sada and against CM Nitish Kumar bihar news dalit issue

Bihar News : मांझी के खिलाफ जिस मंत्री ने मोर्चा खोला, सीएम नीतीश कुमार पर उन्हीं की बेइज्जती का मुद्दा गरमाया

Mon, 27 Nov 2023 09:40 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 27 Nov 2023 09:40 PM IST
सार

Nitish Kumar : पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सीएम नीतीश कुमार ने तू-तड़ाक कर दिया था तो दलित कोटे से मंत्री बने रत्नेश सदा ने पूर्व सीएम के खिलाफ मोर्चा खोला था। अब मांझी उन्हीं मंत्री के समर्थन में उतरे। क्यों?

विज्ञापन
Ex CM Jitan Ram Manjhi in favour of minister ratnesh sada and against CM Nitish Kumar bihar news dalit issue
जीतनराम मांझी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा बिहार विधान सभा में दिए गये विवादित बयान और फिर अगले ही दिन हम के संरक्षक जीतन राम मांझी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के बाद मुख्यमंत्री की खूब आलोचना हुई। इसका नतीजा यह हुआ कि कुछ दिनों तक मुख्यमंत्री मीडिया के सामने आने से बचते रहे। लेकिन फिर जैसे ही वह मंच पर पहुंचे, एक बार फिर अपने ही मंत्री को तुम-ताम करने लगे। यह उस समय हुआ जब रविवार को जदयू के द्वारा भीम संसद सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में दलित और महादलित समाज के लोग शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री भाषण देने दौरान महादलित समाज से आने वाले मंत्री रत्नेश सदा को अभद्रता से संबोधित करने लगे। अब इस बात को लेकर जीतन राम मांझी ने फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है।

विज्ञापन


करारा जवाब मिलेगा
जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नीतीश कुमार के मंत्री रत्नेश सदा का पक्ष लेते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने भीम संसद के कार्यक्रम का वीडियो शेयर किया है, जिसमें मुख्यमंत्री मंत्री रत्नेश सदा को कहते दिख रहे हैं  “तोरा हम मंत्री बनाए हैं और कुछ जनबे नहीं करते हो।” वीडियो को शेयर करते हुए जीतन राम मांझी ने लिखा है कि “नीतीश जी वैसे तो दलितों को तुम तड़ाक और गंदी भाषा से ही संबोधित करतें रहें हैं पर कम से कम मंत्री पद की गरिमा का तो ख्याल रखते। मुझे गाली दी तो रत्नेश जी CM के पक्ष में खड़े हो गएं देखिए पक्ष लेने का नतीजा। “गालीबाज” नीतीश कुमार जी आपके हर गाली और बेईज्जती का करारा जवाब मिलेगा।
विज्ञापन


पोस्टर पर भी उठाया सवाल 
जीतनराम मांझी यहीं नहीं रुके बल्कि पोस्टर में लेकर भी उन्होंने नीतीश कुमार पट तंज कसा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के प्रचार प्रसार के लिए लगाये गये पोस्टरों में सभी का नाम है, लेकिन रत्नेश सदा और नील का नाम है, लेकिन फोटो नहीं है। मांझी ने आगे कहा कि भीम राव अंबेडकर के नाम पर भीम संवाद कर रहे हैं, लेकिन फोटो गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed