फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Eve Teasing : People beat up the accused for molesting a woman in gaya.Now threatening to kill by him

Eve Teasing : तिहाड़ जेल से छूटे आरोपी ने महिला के साथ की छेड़खानी; अब दे रहा जान से मारने की धमकी

Tue, 24 Oct 2023 04:29 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 24 Oct 2023 04:29 PM IST
सार

Bihar News :  अपराधी बेउर जेल से निकलने के बाद एक महिला के साथ छेड़खानी करने लगा। स्थानीय लोगों ने उसके साथ मारपीट लेकिन पुलिस के आने से पहले ही वह वहां से फरार हो गया। अब महिला और उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहा है।  

विज्ञापन
Eve Teasing : People beat up the accused for molesting a woman in gaya.Now threatening to kill by him
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया में तिहाड़ जेल से छूटे एक आरोपी ने महिला के साथ छेड़खानी किया, जिसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई लेकिन तबतक आरोपी वहां से फरार हो गया। अब वह आरोपी उस महिला और उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहा है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


पहले फब्तियां कसी और फिर करने लगा छेड़खानी 
सिविल लाइन थाना अंतर्गत एक महिला दूध लाने जा रही थी। तभी अपराधिक प्रवृत्ति के शख्स ने उस महिला पर फब्तियां कसनी शुरू कर दी। महिला ने जब उसपर ध्यान नहीं दिया तब आरोपी शख्स महिला के साथ छेड़खानी करने लगा। इसके बाद महिला ने इसका विरोध किया और घटना की जानकारी तुरंत अपने पति को दी। जानकारी मिलते ही उसके पति तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। महिला के पति को देख आरोपी उनके साथ मारपीट करने लगा। मारपीट में उनके चेहरे पर चोटें आई है। घटना के बाद पीड़िता अधिवक्ता की पत्नी ने सिविल लाइन थाने में इसकी शिकायत की। हालांकि अब तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन


तिहाड़ जेल से छूटा है आरोपी 
 घटना के संबंध में पीड़ित महिला के अधिवक्ता पति ने बताया कि मारपीट करने वाला युवक सिविल लाइन थाना अंतर्गत दिग्घी तालाब का रहने वाला अर्जुन प्रसाद है, जो अपराधिक प्रवृत्ति का है। वह कई कांडों में आरोपित है। वहीं किसी मामले में तिहाड़ जेल में सजा काटकर भी आया है। उससे हमारी जान को भी खतरा है। महिला का कहना है कि हमारी मांग है कि इस तरह के अपराधी के खिलाफ पुलिस त्वरित कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराधी दे रहा धमकी 
दंपति ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि आवेदन देने के बाद भी पुलिस ने उस अपराधी के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। उनका कहना है कि आरोपी अर्जुन प्रसाद दबंग अपराधी है, वह अब मुझ पर केस हटाने का दवाब बना रहा है। साथ ही केस करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस मामले को लेकर मेरी पत्नी के द्वारा सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत प्राथमिकी के लिए दी गई है।


पुलिस ने कहा- कार्रवाई की जा रही है 
इस संबंध में सिविल लाइन थानाध्यक्ष पंकज कुमार का कहना है कि एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने और उसके पति के साथ मारपीट करने का मामला  आया है। इस मामले को लेकर पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में लिखित शिकायत की गई है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed