{"_id":"68679a179ca668a26f0d93c2","slug":"electric-wires-fell-on-janki-express-lives-saved-due-to-driver-s-alertness-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बड़ी रेल दुर्घटना टली, जानकी एक्सप्रेस पर गिरे बिजली के तार, ड्राइवर की सतर्कता से बची जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बड़ी रेल दुर्घटना टली, जानकी एक्सप्रेस पर गिरे बिजली के तार, ड्राइवर की सतर्कता से बची जानें
Fri, 04 Jul 2025 02:39 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मधुबनी
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Fri, 04 Jul 2025 02:39 PM IST
सार
शनिवार सुबह खजौली रेलवे स्टेशन के पास जानकी एक्सप्रेस पर बिजली का हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। लोको पायलट की सतर्कता से ट्रेन समय रहते रोक दी गई और एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
जानकी एक्सप्रेस पर गिरे बिजली के तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मधुबनी जिले के खजौली रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा टल गया। जयनगर से रवाना हुई जानकी एक्सप्रेस जैसे ही खजौली स्टेशन के आउटर सिग्नल से आगे बढ़ी, उसके इंजन और बोगी पर अचानक हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर गिर गया। हादसे की आशंका को भांपते हुए ट्रेन के लोको पायलट ने समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बड़ी दुर्घटना टाल दी।
घटना के बाद जयनगर-सकरी रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई। इस रूट से चलने वाली नमो भारत सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को भी तत्काल प्रभाव से रोका गया। जानकारी के अनुसार, खजौली स्टेशन के पास दक्षिण बिहारी बांध क्षेत्र में बिजली तार को सहारा देने वाला स्टे और ब्रैकेट इंसुलेटर टूट गया था, जिससे बिजली का तार सीधे रेल इंजन पर गिर गया।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, तार गिरने से शॉर्ट सर्किट की भी आशंका जताई जा रही है, क्योंकि घटनास्थल पर दो कौवे झुलसे हुए पाए गए। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। वहीं, ट्रेन करीब दो घंटे तक ट्रैक पर खड़ी रही।
विज्ञापन
रेलवे इंजीनियरों की टीम टावर वैगन के साथ मौके पर पहुंची और सुधार कार्य के बाद जानकी एक्सप्रेस को लगभग 3 घंटे 40 मिनट की देरी से रवाना किया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पूरी सतर्कता के साथ मरम्मत का काम किया गया और फिलहाल इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही फिर से बहाल कर दी गई है। रेलवे ने लोको पायलट की सूझबूझ की सराहना करते हुए कहा कि यदि समय रहते ट्रेन नहीं रोकी जाती, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।