फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Election Results: JDU held a press conference in Bihar and answered every question; Nitish Kumar, NDA

Election Results : नीतीश कुमार एनडीए छोड़ेंगे? जदयू ने बिहार में प्रेस कांफ्रेंस कर दिया हर सवाल का जवाब

Wed, 05 Jun 2024 05:55 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 05 Jun 2024 05:55 PM IST
सार

Nitish Kumar : सरकार तो बनेगी ही- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली यात्रा के दौरान एक लाइन में यह जवाब दिया। ऐसे में उनकी पार्टी जदयू ने बुधवार को पटना में संवाददाता सम्मेलन बुलाकर हरेक सवाल का साफ-साफ जवाब दिया।

विज्ञापन
Election Results: JDU held a press conference in Bihar and answered every question; Nitish Kumar, NDA
मंत्री विजय चौधरी और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जब से लोकसभा चुनाव का परिणाम आया है, तब से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी फिर से चर्चा में आ गई है। जनता दल यूनाईटेड को नुकसान चार सीटों का नुकसान जरूर हुआ है लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पूरे देश की नजर है। इन सब के बीच उनके करीबी मंत्री विजय कुमार चौधरी और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने मीडिया के सामने सारी बातों से पर्दा उठा दिया। मंत्री विजय कुमार चौधरी ने स्पष्ट कहा कि हमने एनडीए में जाने का फैसला लिया और बिहार की जनता ने अनुमोदन किया। हमलोगों का एनडीए में जाना जनता को पसंद आया है। जनता ने हमलोगों के फैसले का सही होने का मुहर लगा दिया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


जनता में नीतीश कुमार की विश्वनीयता बरकरार
जनता में नीतीश कुमार की विश्वनियता अभी भी बरकरार है। यह सबसे बड़ा संदेश है। इस चुनाव को लेकर लोग बड़ी बड़ी बातें करने लगे थे।  ये सबसे बड़ा सन्देश है इस चुनाव का, क्योंकि लोग बहुत तरह की बातें करने लगे थे। मंत्री ने कहा कि बिहार की जनता में नीतीश कुमार की विश्वनीयता बरकरार है। जो चुनाव के नतीजे आएं इसके लिए बिहार की जनता का आभार प्रकट करते हैं। अच्छे नतीजे आएं, मुख्यमंत्री के नेतृत्व पर बिहार की जनता ने भरोसा जताया है इसके लिए जनता को धन्यवाद देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाले समय में एनडीए का भविष्य उज्ज्वल 
उन्होंने कहा कि जदयू ने जीत के लक्ष्य जो निर्धारित किया था उसमें थोड़ी कमी आयी लेकिन फिर भी ये संतोषजनक नतीजा है। पूर्णिया और कटिहार जैसी कुछ सीटें हम जीत नहीं पाए, जिसका हमको काफी मलाल है। सीएम नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात है कि आज भी बिहार की जनता नीतीश कुमार के विकास कार्य को सही मानती है। प्रधानमंत्री की लोकप्रियता तो है हीं साथ हीं साथ मुख्यमंत्री के कामो का बहुत बड़ा असर है। 20 साल लगातार की शासन में रहने के बाद भी जनता में उनकी विश्वनीयता बनी हुई है। 2025 के विधानसभा चुनाव के लिए भी बहुत शुभ संकेत है। 2024 के नतीजे ने 2025 का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। बिहार में आने वाले समय में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का भविष्य उज्ज्वल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed