फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Election Delhi BJP : Celebration in Bihar news BJP victory in delhi election result

Delhi Election : दिल्ली में भाजपा की जीत पर बिहार में मन रहा उत्सव, रंग गुलाल और नगाड़ों की थाप पर झूम रहे हैं

Sat, 08 Feb 2025 07:57 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना / पूर्णिया / मुजफ्फरपुर / बेतिया / समस्तीपुर / गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना / पूर्णिया / मुजफ्फरपुर / बेतिया / समस्तीपुर / गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 08 Feb 2025 07:57 PM IST
सार

Bihar : दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की जीत हुई है। इसको लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। भाजपा को मिली विराट जीत पर पूरे बिहार में जश्न मनाया जा रहा है। पटना सहित बिहार के हर जिले में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता झूम रहे हैं। 

विज्ञापन
Election Delhi BJP : Celebration in Bihar news BJP victory in delhi election result
दिल्ली की जीत पर बिहार में जश्न मनाती भाजपा की महिला कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

 दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को 27 साल बाद जीत हुई है l दिल्ली में 27 साल बाद कमल खिला है। इसको लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। भाजपा को मिली विराट जीत पर पूरे बिहार में जश्न मनाया जा रहा है। पटना सहित बिहार के हर जिले में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ता झंडे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमकर जीत का जश्न मना रहे हैं। उत्साहित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। एक दूसरे के गालों पर गुलाल लगाए। भाजपा मेन विंग के अलावा, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और भाजयुमो के कार्यकर्ता जश्न में डूबे नजर आए। बड़ी तादाद में भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं मौजूद रहीं। हाथों में पार्टी के झंडे लिए ढोल नगाड़े पर जमकर थिरकी। गुलाल लगाकर और मुंह मीठा कराकर जीत की बधाइयां दी। 

विज्ञापन


 

Election Delhi BJP : Celebration in Bihar news BJP victory in delhi election result
पूर्णिया में झूमती महिला कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

पूर्णिया में भाजपा की जीत पर जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और पार्टी की जन-कल्याणकारी नीतियों पर जनता के विश्वास का परिणाम है। वहीं भाजपा नेता डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की जनता ने केजरीवाल के झूठे वादों को पूरी तरह नकार दिया है। ये जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी गारंटी पर जनता के विश्वास को दर्शाती है। इस चुनाव में जनता ने अहंकार और अराजकता को नकारते हुए भाजपा के सुशासन को चुना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Election Delhi BJP : Celebration in Bihar news BJP victory in delhi election result
मुजफ्फरपुर में जश्न मनाते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

दिल्ली विधान सभा चुनाव में भाजपा की जीत पर जश्न मनाने के दौरान बिहार सरकार में पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी झूठों की पार्टी हैं और यह अरविन्द केजरीवाल झूठ के सरदार हैं। इनके द्वारा दिल्ली को बर्बाद किया। दिल्ली की विकास रुक गई थी।अब वहाँ की जनता ने यह साबित कर दिया कि देश में एनडीए की सरकार ही रहेगी। वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अब कांग्रेस मुक्त भारत बनेगा। इस दौरान में बोचहा के पूर्व विधायक बेबी कुमारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अपने किए हुए वादे पर खड़ा नहीं उतरे। दिल्ली के जनता का विश्वास मोदी जी पर है। इसी विश्वास को लेकर दिल्ली की जनता ने भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिया है।अब दिल्ली का रिजल्ट पूरे देश के लिए मैसेज है इस बार बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी और राजधानी का यह परिणाम विरोधी के लिए एक संदेश है।

विज्ञापन

Election Delhi BJP : Celebration in Bihar news BJP victory in delhi election result
दुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली बहुमत पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन ने अपना प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर यह जीत एनडीए की जीत है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर लोगों का विश्वास है। दिल्ली में जिस तरह के केजरीवाल ने झूठे वादे किए थे और करप्शन के विरोध में लोगों वोट किया था, उस करप्शन में लिप्त हो गए और जेल भी गए। जनता यह समझ चुकी है कि खोखलापन है, वह सिर्फ बात करते है काम नही करते है। एक तरफ सिर्फ रेबड़ी बांटने का काम करते है। जनता को कहते है कि हम ये देंगे वो देंगे, मुफ्त में देंगे। जनता भी सब समझती है। अगर आप काम नही करेंगे, विकास के काम नही करेंगे, कुछ लोक लोभवने देकर के वोट लाएंगे तो ज्यादा दिन नही चलता है। उसका प्रत्यक्ष उदाहरण दिल्ली में देखने को मिला रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रचंड बहुमत से वहां आ रही है। यह शुभ संकेत है। आने वाले भविष्य के लिए बिहार के लिए और जिस तरह से पूरे देश मे एनडीए मजबूत हो रहा है। बिहार में भी एनडीए मिलकर के पूरी तैयारी कर रहे है। हम समझते है कि आने वाला समय मे जो एनडीए की तैयारी है और नारा है हम 225 सीटों की बात कर रहे है। निश्चित तौर पर 225 सीट जीतकर के एक बेहतर सरकार बनाएंगे।

Election Delhi BJP : Celebration in Bihar news BJP victory in delhi election result
बेतिया में जीत की खुशी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

बेतिया पहुंचे केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दूबे ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के 70 में 48 सीटों की जीत को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की हार तो पहले से ही तय थी, क्योंकि वह 420 नहीं 840 हैं। जिस तरह अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के साथ धोखा किया उसे लोगों ने माफ नहीं किया। लिहाजा आप समेत कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी है। केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दूबे ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत को लेकर पूर्वांचल, उत्तरांचल समेत पीएम मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा औऱ दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष को केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बधाई और शुभकामनायें दी हैं। 

Election Delhi BJP : Celebration in Bihar news BJP victory in delhi election result
समस्तीपुर में जीत का जश्न मनाते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

दिल्ली में 27 साल बाद हुई भाजपा की जीत पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समस्तीपुर शहर में विजय जुलूस निकालकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनाई। विजय जुलूस का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी उत्तरी क्षेत्र जिला अध्यक्ष नीलम सहनी, दक्षिणी क्षेत्र जिला अध्यक्ष शशिधर झा ने संयुक्त रूप से किया। शहर के स्टेडियम मार्केट में जुटे भाजपा कार्यकर्ता ने हाथ में झंडा बैनर निकाल कर दिल्ली तो अभी झांकी है बिहार बाकी है का नारा लगाते हुए शहर में जुलूस निकाला । भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए अस्पताल गोलंबर के पास पहुंचे जहां लोगों ने आतिशबाजी की एक दूसरे को मिठाई खिलाया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि भ्रष्टाचार आंदोलन के जनक रहे केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों के साथ ठगी की है, जिसका परिणाम हुआ कि जनता ने सबक सिखा दिया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाला केजरीवाल और उनकी टीम के लोग खुद भ्रष्टाचार के दलदल में फंस गए। 

इस मौके पर दक्षिणी क्षेत्र जिला अध्यक्ष शशिधर झा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने नरेंद्र मोदी के पक्ष में समर्थन दिखाकर यह बतला दिया है कि अब देश में भ्रष्टाचार करने वाले को कोई पूछने वाला नहीं है। उन्हें रसातल में पहुंचा दिया जाएगा। केजरीवाल पर जिस तरह से लोगों ने विश्वास जताया था।  कितने लोगों ने नौकरियां छोड़ दी थी और उनके साथ खड़े हुए थे, आज सभी अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह, वरीय नेता शशिकांत  आनंद, विजय शंकर सिंह, कृष्ण कुमार, सुनील कुमार, सुजय पासवान सुमित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed