फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Election 2024: CPI-ML released list of candidates, announced for 3 Lok Sabha and one assembly seats of Bihar

Election 2024: भाकपा-माले ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, बिहार की तीन लोकसभा और एक विधानसभा सीट के लिए घोषणा

Sat, 30 Mar 2024 02:07 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 30 Mar 2024 02:07 PM IST
सार

बिहार की तीन लोकसभा, एक विधायक विधानसभा और झारखंड की एक लोकसभा सीट पर उम्मीदवार के नामों की घोषणा की गई है।

विज्ञापन
Election 2024: CPI-ML released list of candidates, announced for 3 Lok Sabha and one assembly seats of Bihar
माले राज्य सचिव कुणाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महागठबंधन के सहयोगी दल भाकपा माले ने लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया। पटना में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भाकपा माले के राज्य सचिव कुणाल और अन्य वरीय नेताओं ने मिलकर प्रत्याशियों के नाम एलान किया। बिहार की तीन लोकसभा, एक विधायक विधानसभा और झारखंड की एक लोकसभा सीट पर उम्मीदवार के नामों की घोषणा की गई है। चुनाव में आरा से  सुदामा प्रसाद, काराकाट से राजाराम सिंह, नालंदा से संदीप सौरभ, झारखंड की कोडरमा सीट से विनोद सिंह तथा अगिआंव (सु.) विधानसभा के हो रहे उपचुनाव में शिवप्रकाश रंजन को उम्मीदवार बनाया गया है। 

विज्ञापन


संदीप पालीगंज और सुदामा तरारी के विधायक
माले ने जिन दो प्रत्याशियों को टिकट दिया वह विधायक हैं। माले के वरीय नेता सुदामा प्रसाद आरा जिले के ही तरारी विधानसभा से विधायक हैं। वहीं नालंदा से प्रत्याशी संदीप सौरभ पालीगंज से विधायक हैं। काराकाट से माले प्रत्याशी राजराम सिंह माले के वरीय नेता हैं। 
विज्ञापन


मनोज मंजिल को उम्रकैद अगिआंव विधानसभा सीट
अगिआंव सीट विधायक मनोज मंजिल को हत्या केस में एमपी-एमएलए कोर्ट से उम्रकैद की सजा मिलने के बाद से खाली है। यहां पर उपचुनाव होना है। राज्य सचिव शिवप्रकाश रंजन को माले ने मैदान में उतारा है। राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि  मनोज मंजिल को एक झूठे मुकदमे में फसाकर उन्हें सजा दिलवाई गई। इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। शिवप्रकाश रंजन बिहार में छात्र आंदोलन के चर्चित नेता रहे हैं. उन्होंने आइसा के बिहार राज्य सचिव की जिम्मेवारी भी संभाली है. वे भाकपा-माले की राज्य कमिटी के भी सदस्य हैं। माले नेताओं ने कहा कि बिहार की सभी 40 सीटों पर पूरी एकता व जीत के संकल्प के साथ महागठबंधन उतरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed