फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Elderly man injured in Nalanda Behta-Sarmera two-lane accident dies

Nalanda: बीहटा-सरमेरा टू-लेन हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत, सड़क किनारे चलते हुए बाइक सवार ने मारी थी टक्कर

Mon, 18 Sep 2023 05:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 18 Sep 2023 05:02 PM IST
सार

बेटे सोनू कुमार ने बताया कि उसके पिता माधोपुर धर्मपुर बाजार से रविवार की शाम सब्जी लेकर पैदल सड़क किनारे से घर लौट रहे थे। तभी बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी थी।

विज्ञापन
Elderly man injured in Nalanda Behta-Sarmera two-lane accident dies
पीड़ित परिवार के सदस्य। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

नालंदा में सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की सोमवार को मौत हो गई। मामला बिहटा सरमेरा टू-लेन के धर्मपुर बाजार के समीप की है। मृतक की पहचान धर्मपुर गांव निवासी स्वर्गीय बुधु पंडित के (70) वर्षीय पुत्र रामचंद्र पंडित के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


मृतक के बेटे सोनू कुमार ने बताया कि उसके पिता माधोपुर धर्मपुर बाजार से रविवार की शाम सब्जी लेकर पैदल सड़क किनारे से घर लौट रहे थे। तभी बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए चण्डी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद आरोपी मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


निजी क्लीनिक में डॉक्टर के द्वारा मौत की पुष्टि के उपरांत परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों के चित्कार से अस्पताल परिसर गमगीन हो गया। इसके बाद स्थानीय पुलिस को इस बात की सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चण्डी थाना के प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस भानु प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। मोटरसाइकिल को जब्त करते हुए वाहन नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed