फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Elderly man brutally murdered in Kishanganj; Broke one eye too, returned home from Rajasthan four days ago

Bihar Crime: किशनगंज में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या; एक आंख भी फोड़ डाली, राजस्थान से चार दिन पहले लौटा था घर

Sun, 28 May 2023 03:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 28 May 2023 03:52 PM IST
सार

थाना अध्यक्ष चितरंजन कुमार यादव ने बताया कि शव को देखने पर पहली नजर में हत्या की वारदात लग रही है। साथ ही मृतक की एक आंख भी फोड़ दी गई है। वहीं, किशनगंज एसडीपीओ गौतम कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं।

विज्ञापन
Elderly man brutally murdered in Kishanganj; Broke one eye too, returned home from Rajasthan four days ago
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के किशनगंज में एक बुजुर्ग व्यक्ति का संदेहास्पद अवस्था में शव मिलने का मामला सामने आया है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। दरअसल, बहादुरगंज थाना क्षेत्र के चिकाबाड़ी पंचायत अंतर्गत स्थित मोहिउद्दीनपुर डाला के पास नदी किनारे शव मिला है। मामला रविवार सुबह करीब नौ बजे का है, जब नदी किनारे बसे ग्रामीणों ने शव को देखा। शव देख ग्रामीणों ने शोर मचाकर आसपास के अन्य लोगों को बुलाया। उसके बाद मृतक की पहचान डाला निवासी फारुख आलम (60) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने उक्त घटना की सूचना पुलिस और मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलने पर बहादुरगंज थाना अध्यक्ष चितरंजन कुमार यादव ने पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया।
विज्ञापन


बुजुर्ग राजस्थान में करता था मजदूरी
मृतक फारुख आलम समीरउद्दीन का बेटा है। वह राजस्थान में रहकर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वह चार दिन पहले ही राजस्थान से आया था। परिजनों ने बताया कि फारुख ने अपने घर आने की सूचना किसी को नहीं दी थी। परिजनों ने आगे बताया कि अज्ञात अपराधियों ने उसकी बेरहमी से हत्या कर शव नदी किनारे फेंक दिया है। फारुख आलम के चार बेटे और एक बीबी है। इस हत्या से इलाके में गम और गुस्से का माहौल है। साथ ही परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना अध्यक्ष चितरंजन कुमार यादव ने बताया कि शव को देखने पर पहली नजर में हत्या की वारदात लग रही है। साथ ही मृतक की एक आंख भी फोड़ दी गई है। वहीं, किशनगंज एसडीपीओ गौतम कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। एसडीपीओ ने बताया कि शव को देख कर हत्या किए वारदात मालूम पड़ रही है। साथ ही एसडीपीओ ने जल्द मामले की छानबीन कर अज्ञात अपराधियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed