{"_id":"60a1eacf0e64983c7d39f24e","slug":"effect-of-lockdown-less-than-7-thousand-new-corona-cases-registered-in-bihar-infection-rate-is-also-coming-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन का असर: बिहार में मिले 7 हजार से भी कम नए कोरोना मरीज, संक्रमण दर में भी आई गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन का असर: बिहार में मिले 7 हजार से भी कम नए कोरोना मरीज, संक्रमण दर में भी आई गिरावट
Mon, 17 May 2021 09:32 AM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Mon, 17 May 2021 09:32 AM IST
सार
बिहार में राज्य सरकार द्वारा लागू किए गए लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। यहां कोरोना के नए मामलों में कमी जबकि मरीजों के ठीक होने की दर में बढ़त दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर में फैले कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने के लिए कई राज्यों ने अपने यहां लॉकडाउन लागू कर रखा है। बिहार सरकार ने भी राज्य में कोविड के मामलों को नियंत्रित करने के लिए सख्त लॉकडाउन लगाया हुआ है, जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। राहत की बात है कि प्रदेश में एक दिन में सामने आने वाले कोरोना के नए मामलों की संख्या में कमी आना जारी है और मरीजों के ठीक होने की दर में बढ़त जारी है। साथ ही संक्रमण दर में भी कमी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
नए मामलों की संख्या सात हजार से कम
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में कई हफ्ते के बाद पहली बार कोरोना के नए मामलों की संख्या सात हजार से कम रही। विभाग ने बताया कि अब तक 5.72 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 75,089 हो गई है। राज्य में अब मरीजों के ठीक होने की दर 87.89 प्रतिशत है और इसमें एक पखवाड़े में करीब 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, गत दो हफ्ते में संक्रमण दर भी 15.7 प्रतिशत से कम होकर 5.7 प्रतिशत रह गई है। राज्य में अब तक 90 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण भी हो चुका है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस के 6,894 नए मामले दर्ज
बिहार में रविवार (16 मई) को कोविड-19 से 89 और मरीजों की मौत हो गई, जिससे राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 3,832 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि यहां कोरोना वायरस के 6,894 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही बिहार में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 6.51 लाख हो गई।
विज्ञापन
मई की शुरुआत से अभी तक हजार से अधिक लोगों की गई जान
विभाग ने जानकारी दी कि मई की शुरुआत से अभी तक राज्य में एक हजार से अधिक मरीजों की संक्रमण से जान गई है, जब कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर को नियंत्रित करने के लिए लॉकडाउन लागू किया गया था। कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,832 हो गई है।